विदेश में छाई देवरानी-जेठानी की जोड़ी, प्रियंका चोपड़ा-सोफी टर्नर की खूबसूरती के दीवाने हुए लोग
Updated on
17-04-2023 08:23 PM
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। प्रियंका अपनी सीरीज 'सिटाडेल' के प्रचार में व्यस्त हैं। मुंबई में इसका प्रमोशन करने के बाद प्रियंका हाल ही में लंदन के लिए रवाना हुईं। प्रियंका पति निक जोनस और उनकी बेटी मालती मैरी के साथ लंदन में हैं। सीरीज के प्रमोशन के बीच प्रियंका को शुक्रवार को जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में भाग लेते देखा गया। उनकी एक नई तस्वीर इंटरनेट पर सामने आई है और फैंस इसे देखने के बाद सातवें आसमान पर हैं। इस फोटो में वह अपनी भाभी यानी कि जेठानी सोफी टर्नर के साथ पोज़ दे रही हैं।
तस्वीर को Priyanka Chopra और Nick Jonas के फैन क्लब ने शेयर किया है। तस्वीर में प्रियंका कलरफुल बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को एक तरफ बालों से पेयर किया है। वहीं सोफी येलो को-ऑर्ड आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। तस्वीर के लिए एक साथ पोज देते हुए दोनों काफी स्टनिंग लग रही हैं। प्रियंका से ज्यादा उनकी जेठानी की चर्चा हो रही है।
प्रियंका और सोफी के दीवाने फैंस
तस्वीर के सोशल मीडिया पर शेयर होते ही उनके चाहने वाले उन पर फिदा हो गए। एक फैन ने लिखा- वे अच्छी दिख रही हैं। एक फैन ने लिखा, 'वाइव्स डिपार्टमेंट में जोनस ब्रदर्स लकी हैं।' एक कमेंट में यह भी लिखा है, 'द क्वीन्स।'
मालती को पकड़े निक जोनस
हाल ही में प्रियंका ने निक के कॉन्सर्ट की झलकियां शेयर कीं। प्यारे और सबसे अच्छे माता-पिता मालती मैरी को भी वहां ले गए और यहां तक कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी उनके साथ ही थीं। एक तस्वीर में निक स्टेज पर साउंड चेक के दौरान बेबी मालती को पकड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'वाह! क्या रात थी।'
प्रियंका चोपड़ा की आनेवाली फिल्में
प्रियंका और रिचर्ड मैडेन की 'सिटाडेल' 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर लाइव होगी। इसके अलावा उनकी कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ 'जी ले जरा' आ रही है। हाल ही में, उन्होंने इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ 'हेड्स ऑफ स्टेट' नाम की अपनी अगली फिल्म की घोषणा की।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…