Select Date:

50 साल में इतना बदल गए धर्मेंद्र और मुमताज, अब मिले तो एक-दूसरे की निगाहों में इस कदर डूबे

Updated on 02-02-2023 07:22 PM
सिंगिंग रियालिटी शो 'इंडियन आइडल 13' हर बार कुछ बड़ा करता है। हर साल बड़े बड़े स्टार्स इस शो में बतौर गेस्ट आते हैं और कंटेस्टेंट का जज्बा बढ़ाते हैं। मगर इस बार वो होने वाला है जो आजतक न हुआ। जी हां, 50 साल बाद एक बार फिर दर्शकों को मुमताज और धर्मेंद्र की जोड़ी देखने को मिलेगी। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज आजतक किसी रियालिटी शो में नजर नहीं आई हैं। पहली बार वह स्टेज पर अपने को-एक्टर धर्मेंद्र के साथ दिखेंगी। यहां दोनों की केमिस्ट्री देख सभी दर्शक एक्साइटिड हो जाएंगे। आइए दिखाते हैं 'इंडियन आइडल 13' का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो।

इंडियन आइडल 13 में आईं सबसे स्पेशल गेस्ट मुमताज

'इंडियन आइडल 13' (Indian Idol 13) के काउच पर धर्मेंद्र (Dharmendra) और मुमताज (Mumtaz) एक साथ बैठे नजर आए। यहां मुमताज ने ब्लैक शिमरी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं। वहीं धर्मेंद्र फॉर्मेल ग्रे सूट में नजर आए। इस दौरान शो के होस्ट आदित्य नारायण ने मुमताज का धमाकेदार इंट्रोडक्शन दिया। उन्होंने बताया कि कैसे वह आज सबसे स्पेशल गेस्ट को शो में लाए हैं।

50 साल बाद धर्मेंद्र और मुमताज साथ-साथ

उन्होंने बताया कि ये सीजन बेहद खास है। पहला ये कि धर्मेंद्र और मुमताज 50 साल बाद स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने लोफर और झील के उस पार दो फिल्मों में काम किया था। ये दोनों ही फिल्में 1973 में रिलीज हुई थी। दूसरी खास बात ये है कि मुमताज आजतक किसी शो में नहीं गई हैं। बहुत से लोगों ने उन्हें हजारों रिक्वेस्ट की। पहली बार वह 'इंडियन आइडल 13' के स्टेज पर आई हैं।

मुमताज का हिंदी सिनेमा में करियर

बता दें मुमताज हिंदी सिनेमा की जान रही हैं। जिन्होंने कई दिग्गजों के साथ काम किया। उनकी एक्टिंग के लोग कायल हुआ करते थे। मुमताज 74 साल की हैं जिन्होंने साल 1958 में सोने की चिड़िया से डेब्यू किया था। उस दौरान वह महज 11 साल की थीं। उन्होंने सबसे ज्यादा राजेस खन्ना के साथ हिट फिल्में दीं। दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर खूब प्यार मिला। उन्होंने 13 सालों का ब्रेक लेने के बाद साल 1990 में कमबैक किया था। मगर उसके बाद उन्होंने फिर से एक्टिंग से ब्रेक ले लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.