Select Date:

नहीं रहे धर्मेंद्र, इधर 'इक्‍कीस' से एक्‍टर का वॉइस नोट वायरल, उधर पंचतत्व में व‍िलीन हुआ ही-मैन

Updated on 24-11-2025 02:39 PM
दिग्‍गज एक्‍टर धर्मेंद्र इस दुनिया में नहीं रहे। सोमवार सुबह उनका न‍िधन हो गया है। बताया जाता है कि एक्‍टर की तबीयत अचानक ब‍िगड़ गई, ज‍िसके बाद उन्‍होंने दम तोड़ दिया। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे उनके जुहू स्‍थ‍ित घर एंबुलेंस पहुंची, जो आधे घंटे बाद पार्थ‍िव शरीर लेकर विले पार्ले श्‍मशान भूमि पहुंची। वहां परिवार और इंडस्‍ट्री के दिग्‍गजों की मौजूदगी में उनका अंत‍िम संस्‍कार हुआ। मुखाग्‍न‍ि बड़े बेटे सनी देओल ने दी। दुख की इस घड़ी में परिवार की ओर से कोई आध‍िकार‍िक बयान फ‍िलहाल नहीं आया है। श्‍मशान भूम‍ि पर दिग्‍गज एक्‍टर और को-स्‍टार को अंतिम प्रणाम करने अम‍िताभ बच्‍चन और अभ‍िषेक बच्‍चन भी पहुंचे थे।धर्मेंद्र के न‍िधन की खबर तब आई है, जब बीते 12 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्‍पताल से पर‍िवार के कहने पर ड‍िस्‍चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद घर में ही उनका इलाज चल रहा है। धर्मेंद्र की हालत पर यह जानकारी ऐसे समय में भी आ रही है, जब उनकी अपकम‍िंग फ‍िल्‍म 'इक्‍कीस' के मेकर्स ने ही-मैन का कैरेक्‍टर पोस्‍टर भी र‍िलीज क‍िया है।

'इक्‍कीस' से धर्मेंद्र का मोशन पोस्‍टर और वॉइस नोट र‍िलीज

सोमवार को ही 'इक्कीस' से धर्मेंद्र के किरदार का नया मोशन पोस्टर रिलीज क‍िया है। इस पोस्ट में धर्मेंद्र का एक वॉइस नोट भी है। उनकी आवाज सुनकर फैन्स इमोशनल हो रहे हैं। एक तरफ जहां फिल्म के पोस्टर को लेकर चर्चा तेज हो गई है, वहीं दूसरी तरफ उनके घर के बाहर एंबुलेंस और गहमागहमी चिंता बढ़ा रही है।बता दें कि अगस्त्य नंदा स्टारर फिल्म 'इक्कीस' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में धर्मेंद्र में हैं। मेकर्स ने सोमवार को इस फिल्म के मोशन पोस्टर जारी किए। एक अन्य पोस्टर में अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत भी साथ नजर आ रहे हैं।
मोशन पोस्टर में धर्मेंद्र कहते सुनाई दे रहे हैं, 'मेरा बड़ा बेटा अरुण, ये हमेशा इक्कीस का ही रहेगा।' इस फिल्म में धर्मेंद्र सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल (अगस्त्य नंदा ) के पिता के रूप में नजर आ रहे हैं। मैडॉक फिल्म के इस नए पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया है, ' पिता बेटों का पालन-पोषण करते हैं। महापुरुष राष्ट्र का निर्माण करते हैं। धर्मेंद्र जी, एक 21 वर्षीय अमर सैनिक के पिता के रूप में एक इमोशनल पावरहाउस हैं। एक टाइमलेस लेजेंड हमें दूसरे की कहानी लाती है।'वहीं धर्मेंद्र के जूहू स्‍थ‍ित घर के बाहर एंबुलेंस नजर आ रही है। इसी के साथ एक्‍टर की तबीयत फ‍िर से ब‍िगड़ने की भी खबरें आ रही हैं। कुछ विजुअल सामने आए हैं जिसमें परिवार के कई लोग उनके घर पहुंचते दिख रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.