'नास्त्रेदमस' दिनेश कार्तिक की कमेंट्री के फैन हुए धोनी, DK की तारीफ में पढ़े कसीदे
Updated on
03-03-2023 08:55 PM
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनकी कमेंट्री का ‘काफी लुत्फ उठाते’हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में फिलहाल कमेंट्री कर रहे 37 वर्षीय कार्तिक आगामी आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में मैदान पर आरसीबी का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में कार्तिक ने ‘आरसीबी पॉडकास्टर’ पर कहा कि धोनी से मिले तारीफ के एक-एक शब्दों ने उनके लिए कमेंट्री को और खास बना दिया। कार्तिक ने कहा, ‘मुझे कमेंट्री के जो थोड़े बहुत मौके मिले है मैंने उसका आनंद लिया। मुझे लगता है कि मुझे खेल के बारे में बोलने, विश्लेषण करने में बहुत मजा आ रहा है। मैं इस तरह से वर्णन करना चाहता हूं कि इस खेल को देखने वाले हर व्यक्ति के लिए कुछ सार्थक हो।’
उन्होंने कहा, ‘आप जानते हैं, मैंने हमेशा अपने तरीके से एक स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश की और इसे उस तरह से स्पष्ट करने की कोशिश की, जिस तरह से मैंने सोचा था।’ भारत के लिए तीनों प्रारूपों में प्रतिनिधित्व कर चुके कार्तिक ने कहा, ‘मुझे सबसे बड़ी प्रशंसा उस व्यक्ति से मिली जिसकी मुझे सबसे कम उम्मीद थी। मैं धोनी की बात कर रहा हूं। उन्होंने मुझे कहा, ‘मैंने वास्तव में कमेंट्री का आनंद लिया। बहुत बहुत अच्छा। आप शानदार कर रहे है’।’इसके अलावा कार्तिक ने आगे अपने बयान में धोनी के प्रशंसा करने पर अपने रिएक्शन के बारे में भी बताया। कार्तिक ने कहा , ‘ इस पर मुझे सुखद आश्चर्य हुआ। मैंने उन्हें शुक्रिया कहा। आप जानते है कि यह मेरे लिए बड़ी बात है। वह खेल पर करीब से नजर रखते है। इसलिए उनसे ऐसी बातें सुनना वास्तव में अच्छा था और मुझे खुशी है कि उन्होंने मेरी कमेंट्री का आनंद लिया।
बात करें दिनेश कार्तिक की तो, वह अब 31 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2023 में आरसीबी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। पिछले साल डीके का प्रदर्शन आईपीएल में सांतवे आसमान पर रहा था। उन्होंने पिछले सीजन 183 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए थे जिसके चलते उन्हें भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनने का फिरसे मौका मिला था। बहरहाल, आईपीएल 2023 में एक बार फिर आरसीबी को अपने फिनिशर से काफी उम्मीदें होंगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…