हार्दिक पांड्या को आउट करने के लिए धोनी ने रचा षड्यंत्र, यूं अपने जाल में फंसाकर चारों खाने किया चित
Updated on
24-05-2023 07:57 PM
चेन्नई: चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल 2023 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस को हराकर 10वीं बार फाइनल में पहुंच गई। चेन्नई ने इस महा मुकाबले में गुजरात को 15 रन से हराया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके एक बार फिर अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आई। वहीं कैप्टन कूल धोनी ने इस मैच में अपने खास दोस्त और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को आउट करने के लिए एक चाल चली, जिसमें वह सफल भी हुए। अब उसकी वीडियो भी सामने आई है।
एमएस धोनी ने हार्दिक को आउट करने के लिए बनाया मास्टर प्लान दरअसल, गुजरात टाइटंस की पारी का छठा ओवर चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से महीश तीक्षणा डाल रहे थे। उनके ओवर की पांचवीं गेंद पर हार्दिक पांड्या स्ट्राइक पर थे। उस गेंद को डालने से पहले एमएस धोनी ने फील्ड में कुछ बदलाव किया। धोनी ने हार्दिक के लिए`ऑफ साइड पर 30 यार्ड सर्कल के दायरे में एक फील्डर लगाया। धोनी ने रविंद्र जडेजा को लेग साइड से बुलाकर ऑफ साइड पर लगाया। गौरतलब है कि अगली ही गेंद पर हार्दिक ऑफ साइड पर वहीं शॉट मार बैठे जहां धोनी ने जडेजा को तैनात किया था। फिर किया जडेजा ने आसानी के साथ पांड्या का कैच लपक लिया। ऐसे में टाइटंस के कप्तान एक अहम मैच में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले क्वालीफायर मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में सीएसके ने पहले पारी में 7 विकेट पर 172 रन बनाए, जिसमें रुतुराज गायकवाड़ (60) और डिवॉन कॉनवे (40) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी 2 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।
दूसरी पारी में 173 रन का टारगेट चेज करने के लिए उतरी गुजरात टाइटंस की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। उनकी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। टाइटंस निर्धारित 20 ओवर में 157 रन पर ऑल आउट हो गई और 15 रन से मैच हार गई। गुजरात की तरफ से सर्वाधिक 42 रन शुभमन गिल ने बनाए जबकि चेन्नई के लिए सबसे सफल गेंदबाज चार ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लेने वाले महीश तीक्षणा रहे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…