धोनी-धोनी... रौंगटे खड़ा कर देगा ये वीडियो, CSK के प्रैक्टिस सेशन में माही को देखने उमड़ी भीड़
Updated on
28-03-2023 08:36 PM
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग की 10 टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ फैंस का एक जज्बाती रिश्ता है और इसका सबसे अहम कारण है कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। 41 वर्ष के धोनी टीम को चार खिताब दिला चुके हैं और नौ बार फाइनल में ले जा चुके हैं, उनकी मौजूदगी ही विरोधी खेमे को आतंकित करने के लिए काफी है। बतौर पेशेवर क्रिकेटर शायद यह उनका आखिरी सत्र हो सकता है और इसे यादगार बनाने में वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते तभी तो एमए चिदंबरम स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस चल रही है। अपने थाला को अभ्यास करता देखने के लिए प्रशंसकों का हुजूम मैदान पहुंच रहा है।
चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर सोमवार की शाम एक वीडियो अपलोड किया गया है। वीडियो में धोनी हाथ में बल्ला लेकर क्रीज की ओर जा रहे हैं। माही को देखते ही स्टेडियम उनके नाम से गूंज उठा। धोनी-धोनी का नाम सुनकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे।आईपीएल अब ‘होम एंड अवे’ (अपने और विरोधी टीम के मैदान पर) प्रारूप में लौट आया है और चेन्नई को अपने गढ चेपॉक पर सात मैच खेलने हैं। पिछले सत्र में प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही चेन्नई टीम की कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंपी गई थी, लेकिन बाद में धोनी को फिर कप्तान बनाया गया। वह जीत के साथ विदा लेने की कोशिश में होंगे। आईपीएल में चेन्नई को हलके में लेना मूर्खता होगी और यह सत्र भी अलग नहीं है। इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स अब टीम में है जो एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…