धोनी ने बाइक पर गार्ड को दी लिफ्ट, यह देख पागल हो गए फैंस, आप भी कहेंगे वाह
Updated on
04-07-2023 08:15 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान पर हो या बाहर वह हर जगह अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। धोनी ने हाल ही में अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग में पांचवी बार चैंपियन बनाया है। हालांकि यह उम्मीद की जा रही थी कि वह अगले सीजन में नहीं खेलेंगे लेकिन टूर्नामेंट के अंत में सभी तरह की अटकलों को विराम देते हुए धोनी ने ऐलान किया कि अगर वह पूरी तरह से फिट रहे थे आईपीएल 2024 जरूर खेलेंगे।
धोनी के फैंस के लिए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। यही कारण है कि धोनी भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने रांची स्थित अपने घर में बाइक पर सिक्योरिटी गार्ड को लिफ्ट देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह वीडियो 2020 का बताया जा रहा है।
इस वीडियो में कुछ फैंस की भी आवाज आ रही है जिसमें वह धोनी से गेट पर आने के लिए कहते हैं लेकिन वह सिर्फ हाथ हिलाकर वापस चले जाते हैं। इस वीडियो में धोनी जिस बाइक को चला रहे हैं वह यामाहा की RX100 है। धोनी की यह सबसे पसंदीदा बाइकों में से एक है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी इस बाइक की तस्वीर को शेयर किया है।
7 एकड़ में फैला है धोनी का घर
रांची में महेंद्र सिंह धोनी ने एक आलीशान फार्म हाउस बनाया है। धोनी का यह फार्म हाउस करीब 7 एकड़ में फैला में हुआ है। यही कारण है कि वीडियो वायरल होने के बाद यह चर्चा होने लगी है कि आखिरी धोनी कितने बड़े रहते हैं कि उन्हें गेट तक आने के लिए बाइक चलानी पड़ी।
बता दें कि धोनी अपने फॉर्म हाउस में खेती भी करते हैं। धोनी ने हाल ही में अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें वह स्ट्रॉबेरी की खेती करते हुए दिखे थे। धोनी का अपना एक एग्रीकल्चर कंपनी भी है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…