धोनी को मिला है ऐसा खूंखार गेंदबाज, जिसे देखकर भूल जाएंगे आर्चर को, अभी-अभी चैंपियन बनकर लौटा है
Updated on
20-03-2023 08:10 PM
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है। लीग का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। हालांकि आईपीएल के इस नए सीजन से पहले सीएसके की टीम ने अपने खेमे में एक बड़े बदलाव की घोषणा की है। दरअसल सीएसके की टीम ने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज सिसांडा मगाला को अपनी टीम में शामिल किया है। मगाला सीएसके में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइनल जैमिसन की जगह शामिल किए गए हैं। जैमीसन को सीएसके ने एक करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा था लेकिन वह चोटिल होने के कारण अब फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेल पाएंगे।
वहीं सिसांडा मगाला को अब तक साउथ अफ्रीका के लिए 5 वनडे और चार टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलने का मौका मिल चुका है। वनडे क्रिकेट में वह 6 विकेट झटके हैं जबकि टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम सिर्फ 3 विकेट दर्ज है। हालांकि टी20 फॉर्मेट में उन्हें 127 मैचों में खेलने का अनुभव है। इस फॉर्मेट में उन्होंने 136 विकेट अपने नाम किए हैं।
सीए20 में सनराइजर्स को बनाया था चैंपियन
सिसांडा मगाला हाल ही में खूब सुर्खियों में थे जब वह सीए20 लीग में सनराइजर्स इस्टर्न कैप को अपनी गेंदबाजी से चैंपियन बनाया था। सीए20 लीग के पहले सीजन में मगाला ने अपनी दमदार गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 12 मैच खेले जिसमें उनके नाम 14 विकेट दर्ज है।
मगाला लीग में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों के टॉप-5 के लिस्ट में शामिल थे। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स को उम्मीद को होगी कि आईपीएल में भी मगाला सीए20 लीग की तरह दमदार प्रदर्शन कर आईपीएल में उन्हें चैंपियन बनाए।
आईपीएल में चार बार की चैंपियन है सीएसके की टीम
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में चार बार की चैंपियन है। इस लीग में धोनी की कप्तानी में टीम ने पहली बार 2010 में खिताब पर अपना कब्जा जमाया। इसके बाद 2011 में भी सीएसके की टीम चैंपियन बनी। हालांकि इसके बाद भी टीम का प्रदर्शन जानदार रहा लेकिन तीसरी बार चैंपियन बनने में उसे 7 साल लग गए। धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम 2018 तीसरी बार खिताब पर अपना कब्जा किया जबकि चौथी बार सीएसके ने 2021 में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम किया।
इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा सिर्फ मुंबई इंडियंस की टीम ही सबसे अधिक बार आईपीएल का खिताब जीत पाई है। मुंबई लीग में पांच बार की चैंपियन टीम है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…