Select Date:

धोनी को हुक्का पीना पसंद है... जब पूर्व साथी ने किया कैप्टन कूल के बारे में चौंकाने वाला खुलासा!

Updated on 10-03-2023 10:21 PM
नई दिल्ली: एमएस धोनी क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। उन्होंने भारत को तीन आईसीसी टूर्नामेंटों में जीत दिलाई, जो उन्हें महान कप्तानों की लिस्ट में सबसे आगे रखता है। इसके अलावा उनकी कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 खिताब जीते हैं। वह न केवल सफल कप्तान हैं, बल्कि भारत के कई बड़े खिलाड़ियों को ग्रूम करने का श्रेय भी जाता है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट हो या इंटरनेशनल क्रिकेट, हमेशा युवाओं के लिए उनके कमरे का दरवाजा खुला रहता था।


इस बारे में आईपीएल खेलने के लिए भारत आने वाले विदेशी प्लेयर्स ने भी अक्सर धोनी की तारीफ की। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बैली ने धोनी को लेकर खुलासा किया था कि माही का कमरा हर किसी के लिए ओपन रहता था। उन्हें हुक्की या शीशा पीना पंसद है। उन्होंने धोनी को लेकर कहा था- उन्हें थोड़ा शीशा या हुक्का पीना पसंद है। इसलिए वह अक्सर उसे अपने कमरे में रखते थे। यह बहुत हद तक खुले दरवाजे की नीति थी। आप अंदर जाएंगे और अक्सर वहां कई युवा खिलाड़ी मिलेंगे।
    CSK में धोनी की कप्तानी में खेल चुके जॉर्ज बैली ने क्रिकेट.कॉम.एयू से बात करते हुए कहा था- आप बस खुद को देर रात उनके कमरे में खेल के बारे में या खेल के विभिन्न पहलुओं के बारे में या अलग-अलग लोगों के बारे में बात कर सकते हैं। यह एक तरह से खिलाड़ी के बीच की दूरी और नर्वसनेस तोड़ने का एक शानदार तरीका है। बेली ने सीएसके के लिए एक सीजन और एक सीजन राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए धोनी की कैप्टेंसी में खेला था।

    उल्लेखनीय है कि धोनी की कप्तानी में सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ी ग्रूम हुए। सैम करन जैसे खिलाड़ी भी धोनी की कप्तानी की तारीफ करते हैं। धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करना जारी रखे हुए हैं। माना जा रहा है कि यह सीजन उनका आखिरी होगा। 2023 सीजन में सीएसके 31 मार्च को अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
     22 July 2026
    ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
    Advt.