धोनी या रोहित IPL में कौन है सर्वश्रेष्ठ कप्तान? जानिए सहवाग-भज्जी ने किसका लिया पक्ष
Updated on
18-02-2023 08:40 PM
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के सर्वश्रेष्ठ कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स के एम एस धोनी पर तरजीह दी क्योंकि पिछले 15 वर्षों में मुंबई की फ्रेंचाइजी ने पांच ट्राफियां जीती हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अभी तक चार आईपीएल ट्राफियां जीत पायी हैं जबकि मुंबई इंडियंस की टीम पांच ट्रॉफी जीतकर सबसे सफल टीम है।
सहवाग ने आईपीएल के 15 साल के जश्न के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘नंबर आपको सबकुछ बयां कर देते हैं। देखिये एम एस धोनी को भारतीय टीम की कप्तानी का अनुभव था और फिर वह चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने। रोहित शर्मा का कप्तानी का पहला अनुभव मुंबई इंडियंस के साथ था और वहीं से उनकी सफलता की यात्रा शुरू हुई।’
उन्होंने कहा, ‘इसलिए वह (रोहित) श्रेय दिए जाने का ज्यादा हकदार है। ऐसा सौरव गांगुली की तरह ही है, वह भारतीय टीम के कप्तान बने और उन्होंने नयी और अलग चीजें आजमायीं। उनकी कप्तानी में भारत नंबर एक वनडे टीम बना। इसलिये मेरी पसंद रोहित शर्मा हैं।’ हालांकि पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने धोनी को आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ कप्तान करार दिया।
हरभजन ने कहा, ‘मैं अपना वोट धोनी को दूंगा क्योंकि पहले ही साल से वह एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेले। उन्होंने फ्रेंचाइजी को सफल बनाने में बड़ी भूमिका अदा की। जिस तरह से उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी उठायी, वह अद्भुत है। अन्य कप्तानों ने भी अच्छा किया है और टूर्नामेंट जीते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि कुल मिलाकर मेरा वोट धोनी को जाएगा।’
उन्होंने कहा, ‘अगर आप ट्रॉफियों को देखें तो रोहित शर्मा ने पांच ट्रॉफियां जीती हैं जबकि एम एस धोनी के नाम चार ट्रॉफी रही हैं। मैं दोनों टीमों के लिए खेला हूं। मेरा दिल अब भी मुंबई इंडियंस के लिये धड़कता है क्योंकि मैं इसके लिए 10 साल तक खेला लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स में बिताए गए दो वर्षों ने मुझे काफी कुछ सिखाया।’
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…