Select Date:

बेन फोक्स की NO-LOOK स्टंपिंग देखकर याद आ गए धोनी- Video हो गया वायरल

Updated on 25-11-2022 04:36 PM

नई दिल्ली 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विकेटकीपिंग करते हुए एक बार नो-लुक रनआउट किया था और अब इंग्लैंड के विकेटकीपर बेन फोक्स ने नो-लुक स्टंपिंग की है, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इंग्लैंड क्रिकेट ने यह वीडियो शेयर किया है। पाकिस्तान दौरे से पहले इंग्लैंड टीम अबू धाबी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीन दिवसीय मैच खेल रही है। इस मैच के दौरान इंग्लैंड की ओर से खेल रहे फोक्स ने इंग्लैंड लायंस के बल्लेबाज जैक हायन्स को जिस तरह से आउट किया, वह देखकर एक बार को आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।
 
इंग्लैंड लायंस की पारी का 68वां ओवर था और विल जैक्स गेंदबाजी कर रहे थे। पहली गेंद लेग स्टंप से काफी बाहर थी। फोक्स को डाइव लगाकर गेंद को रोकना पड़ा, इतनी देर में हायन्स क्रीज से बाहर निकल चुके थे। फोक्स ने स्टंप्स की ओर देखे बिना ही स्टंप्स पर गेंद मारी और गिल्लियां बिखर गईं।
 
इस तरह से हायन्स की पारी का अंत हो गया। फोक्स की यह स्टंपिंग देखकर महेंद्र सिंह धोनी के नो-लुक रनआउट की याद ताजा हो गई। इंग्लैंड टीम को 1 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच पाकिस्तान में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.