Select Date:

सीएसके की कप्तानी धोनी ही करेंगे

Updated on 07-09-2022 06:20 PM

नई दिल्ली
 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ही करेंगे। फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथ ने इस बात की पुष्टि की है। पिछले सीजन में सीएसके ने दो बार कप्तान बदले थे। पहले धोनी ने खुद कप्तानी छोडऩे का फैसला लिया था और फिर रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था। खराब प्रदर्शन के चलते जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी थी और आखिरी मैचों में धोनी ने जिम्मा संभाला था। कहा जा रहा था कि चेन्नई अगले सीजन में नए कप्तान के साथ उतरेगी। सीएसके ने खुद बयान देकर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। विश्वनाथ ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ही अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम के कप्तान होंगे।

राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स की कप्तानी भी कर चुके धोनी

धोनी आईपीएल की शुरूआत से ही सीएसके के कप्तान हैं। उन्होंने टीम को 4 बार खिताब भी जिताए हैं। जब टीम पर 2 साल का बैन लगा, तब धोनी ने एक सीजन के लिए राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स की कप्तानी की थी। उसके बाद वे स्टीव स्मिथ की कप्तानी में खेले थे। इस सीजन में धोनी ने 232 रन ही बनाए थे।

आईपीएल टीम की कप्तानी में धोनी अब भी नंबर-1

किसी आईपीएल टीम की कप्तानी के मामले में एमएस धोनी अब भी नंबर-1 हैं। उन्होंने 2 टीमों (चेन्नई और पूणे) की ओर से लीग के 210 मैचों में कप्तानी की है। इनमें से उन्हें 123 में जीत मिली है। जबकि टीम ने 86 मैच गंवाए थे। इस मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने 143 में से 79 मैच ही अपनी कप्तानी में जीते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.