धोनी का लक भी नहीं आया काम, शूटआउट में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, ओलिंपिक कोटा के लिए एक और मौका बचा
Updated on
19-01-2024 01:38 PM
रांची: भारतीय महिला हॉकी टीम गुरुवार को यहां एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे सेमीफाइनल में निर्धारित समय में 2-2 की बराबरी के बाद हुए शूट-आउट में जर्मनी से 3-4 से हार गई। अपने होमटाउन में रांची में हो रहे इस मैच को देखने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और लिविंग लीजंड महेद्र सिंह धोनी भी स्टेडियम में मौजूद थे, लेकिन उनका लकी चार्म भी टीम के महिला टीम के काम नहीं आया। इस जीत के साथ ही जर्मनी ने पेरिस ओलिंपिक के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है। भारत के पास ओलिंपिक कोटा पक्का करने का एक और मौका है।
टीम शुक्रवार को तीसरे-चौथे स्थान के मैच में जापान को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकती है। इस टूर्नामेंट की शीर्ष तीन टीम पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी। दुनिया की पांचवें नंबर की टीम जर्मनी शुक्रवार को फाइनल में अमेरिका से भिड़ेगी जबकि तीसरी पोजिशन के लिए भारतीय टीम जापान से भिड़ेगी। जापान को पहले सेमीफाइनल में अमेरिका से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय में भारत के लिए दीपिका (15वें मिनट) और इशिका चौधरी (59वें मिनट) ने गोल किए। जर्मनी के लिए दोनों गोल चार्लोट स्टेपनहॉर्स्ट (27वें, 57वें) ने दागे।
झारखंड स्थित रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में भारत और जर्मनी ने फुल टाइम तक 1-1 गोल मारा था, इसके बाद अतिरिक्त समय में भी स्कोर 2-2 से ड्रॉ रहा, इसके बाद पेनल्टी शूटआउट हुआ, जिसमें दोनों ही टीमें तीन-तीन गोल मारकर एकबार फिर बराबरी पर खड़ी थी, इसके बाद एक और शूटआउट करवाया गया, जहां जर्मनी की किस्मत ने उनका साथ दे दिया और 1-0 से मुकाबला उनके नाम रहा। मुकाबले के दौरान जब-जब कैमरा महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर जाता स्टेडियम शोर से गूंज उठता।
ग्रुप चरण में लगातार दो जीत के बाद सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम ने जर्मनी के खिलाफ पहले क्वार्टर में सर्कल के अंदर कई आक्रमण किए और फिर 14वें मिनट में जाकर उसे पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। दीपिका ने इस पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके भारत के मुकाबले में बढ़त दिला दी। डिफेंस में शानदार प्रदर्शन और फिर जर्मनी को ज्यादा मौके नहीं देने के बाद भी भारतीय टीम अपनी बढ़त गंवा बैठी। चार्लोट स्टेपनहॉर्स्ट ने 26वें मिनट में गोल करके जर्मनी को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दोनों टीमें हाफ टाइम तक 1-1 की बराबरी पर थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…