Select Date:

धोनी का चलेगा जादू या हार्दिक मारेंगे बाजी, ऐसी है दोनों टीमों की मजबूती, कमजोरी और X फैक्टर

Updated on 23-05-2023 08:44 PM
आईपीएल-2023 को आज फाइनल में पहुंचने वाली एक टीम मिल जाएगी। टूर्नामेंट का क्वॉलिफायर-1 गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेन्नई के एमए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। टेबल टॉपर्स दोनों टीमें दमदार फॉर्म में हैं और जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा, जबकि हारने वाली टीम को क्वॉलिफायर-2 के रास्ते फाइनल में पहुंचने का एक अतिरिक्त मौका।

धोनी vs हार्दिक: कमाल का मैच होगा

एक ओर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में शाामिल एमएस धोनी हैं दूसरी ओर, पहले सीजन में ही खिताबी जीतने वाले हार्दिक पंड्या हैं। पंड्या सीनियर साथी धोनी को अपना गुरु मानते हैं और उन्हीं की तरह भारतीय क्रिकेट टीम में फिनिशर का रोल निभाना चाहते हैं। वह धोनी की तरह शांत रहकर कप्तानी करने में विश्वास रखते हैं। अब जब दोनों आमने-सामने हैं तो मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।

GT vs CSK: मजबूती दोनों टीमों की फॉर्म, कप्तान की रणनीति

टेबल टॉपर हैं दोनों टीमें तो जाहिर सी बात है कि अच्छी फॉर्म में हैं। दोनों टीमों में बिग हिटर्स मौजूद हैं तो स्पिन और पेस के मामले में भी कमाल की टीम है। एक ओर राशिद खान हैं तो दूसरी ओर जडेजा हैं। शमी और मोहित CSK के पथिराना, दीपक चाहर और तुषार देशपांडे से टकराते नजर आएंगे। कप्तान की रणनीति काफी मायने रखेगी। चेन्नई का मैदान है तो CSK के पास होम सपोर्ट है।

GT vs CSK: दोनों टीमों की क्या है कमजोरी

आंकड़ों के लिहाज से हार्दिक पंड्या की टीम धोनी की CSK पर थोड़ी भारी है। दरअसल, दोनों के बीच 3 मैच खेले गए हैं और तीनों में गुजरात को जीत मिली है। दूसरी ओर, मुकाबला चेन्नई में है तो हार्दिक की टीम के पास यहां बहुत अनुभव नहीं होगा। यह चेन्नई के लिए प्लस पॉइंट होगा।

GT vs CSK: दोनों टीमों के X फैक्टर

शुभमन गिल ने जिस अंदाज में दो बैक टु बैक सेंचुरी जड़ी है धोनी उन्हें कहीं से भी टॉलरेट नहीं करना चाहेंगे। गिल में वो ताकत है कि टीम को अकेले दम पर बड़े स्कोर तक पहुंचा सकते हैं। दूसरी ओर, धोनी का दिमाग CSK के लिए X फैक्टर साबित हो सकता है। मिड के ओवरों में वह स्पिनरों को किस तरह से इस्तेमाल करते हैं यह देखना रोचक होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.