धोनी की सैलरी सबसे कम, केएल राहुल सबसे महंगे कप्तान, किस कैप्टन को कितने पैसे मिलते हैं
Updated on
25-02-2023 11:02 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। शेड्यूल आ चुका है। 31 मार्च से डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच ओपनिंग मैच होगा। फ्रैंचाइजी ने कमर कस ली है। सीनियर प्लेयर्स बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बिजी हैं तो बाकी खिलाड़ी बेंगलुरु में कैंप अटेंड कर रहे हैं। कंगारुओं के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले आईपीएल की तैयारियां शुरू होगी। इस बीच आईपीएल 2023 से जुड़ा एक मजेदार फैक्ट भी सामने आया है। जहां केएल राहुल सबसे महंगे कप्तान हैं जबकि धोनी की सैलरी सबसे ज्यादा है।
जी हां! ये सच है बीता एक साल केएल राहुल के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा। आईपीएल ऑक्शन में वह सबसे हॉट प्लेयर थे, जिन्हें हर टीम अपने साथ जोड़ने और कप्तान बनाने में लगी थी। पंजाब किंग्स छोड़ने के बाद उन्हें लखनऊ सुपरजायंट्स ने खरीदी और कप्तान बनाया। आईपीएल 2023 में राहुल की फीस 17 करोड़ रुपये है।
केएल राहुल (17 करोड़, LSG)
रोहित शर्मा (16 करोड़, MI)
हार्दिक पंड्या (15 करोड़, GT)
संजू सैमसन (14 करोड़, RR)
श्रेयस अय्यर (12.25 करोड़, KKR)
एमएस धोनी (12 करोड़, CSK)
बुरी फॉर्म से गुजर रहे राहुल आईपीएल में भले ही केएल राहुल का भाव ज्यादा हो। उनकी टीम अपने पहले ही सीजन में टॉप-4 तक पहुंची थी। राहुल का प्रदर्शन भी ठीक-ठाक ही था। उनके बल्ले से रन निकले थे, लेकिन उसके बाद से तो भयंकर बुरी फॉर्म से गुजर रहे हैं। टीम में जगह पर ही सवालिया निशान उठने शुरू हो गए हैं।
IPL 2023 का शेड्यूल इस बार लीग राउंड में 70 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 18 डबल हेडर शामिल हैं। टूर्नामेंट अपने परिचित होम एंड अवे फॉर्मेट में वापस आ गया है, जिसमें सभी 10 दलों को सात मैच अपने घर पर और सात मुकाबले बाहर खेलने हैं। टूर्नामेंट में हमेशा की तरह 2 ग्रुप ही हैं। ए में मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, केकेआर, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स हैं। ग्रुप बी में चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, आरसीबी, गुजरात टाइटंस को रखा गया है।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…