आज भी कायम है धोनी का वही क्रेज़, 7 समंदर पार कर माही को देखने आया उनका फैन, न्यूयॉर्क से पहुंचा बैंगलोर
Updated on
18-04-2023 08:55 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जलवा आज भी उतना ही ही है जितना उनके रिटायर होने से पहले था। माही के चाहने वाले उनकी सिर्फ एक-एक झलक देखने के लिए दूर-दूर से मैदान में आते हैं। जैसा कि सब जानते हैं कि धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और वह अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। ऐसे में फैंस आईपीएल में धोनी को खेलता देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित होते हैं। माही की दीवानगी उनके सिर चढ़कर बोलती है। इसका उदाहरण हमें बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी देखने को मिला।
धोनी को देखने न्यूयॉर्क से बेंगलुरु पहुंचा उनका फैन
दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का महा मुकाबला बीते सोमवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। बैंगलोर का होम ग्राउंड होने के बावजूद स्टैंड्स में चेन्नई को सपोर्ट करने फैंस भारी मात्रा में आए हुए थे। मैदान में काफी पीली जर्सी नजर आ रहीं थी, जिसकी सिर्फ एक ही वजह थी। वो थी एमएस धोनी। माही की वजह से ही सीएसके को पूरे भारत में जमकर प्यार मिलता है।
ऐसे में चिन्नास्वामी स्टेडियम में धोनी का एक जबरा फैन भी मौजूद था। जो सिर्फ माही को देखने सात समुंदर पार कर बेंगलुरु आया था। वह धोनी को देखने न्यूयॉर्क से बेंगलुरु आया था। उस फैन की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
चेन्नई ने महज 8 रन से जीता मैच
बैंगलोर और चेन्नई के बीच बीते सोमवार को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला, जिसमें सीएसके 8 रन से जीत गई। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया था। ऐसे में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 226 रन बोर्ड पर लगा दिए। किंग्स को यहां तक पहुंचाने में डिवॉन कॉनवे (83) और शिवम दुबे (52) ने अहम भूमिका निभाई। इसके बाद 227 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी निर्धारित 20 ओवर में 218 रन बना पाई और 8 रन से मैच हार गई। बैंगलोर के लिए कप्तान डुप्लिसिस और ग्लेन मैक्सवेल दोनों ने विध्वंसक अर्धशतक जड़ा था। लेकिन दोनों ही अपनी टीम को मैच नहीं जिता पाए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…