Select Date:

Dhurandhar 2 की OTT पर बमफाड़ डील, रणवीर सिंह की फिल्‍म ने रिलीज से पहले ही तोड़ा अपना रेकॉर्ड

Updated on 05-02-2026 01:36 PM
एक तरफ जहां सिनेमाघरों में आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने कमाई के रेकॉर्ड्स जमकर तोड़े हैं वहीं ओटीटी पर भी ये फिल्म बवाल काट रही है। केवल भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी इस फिल्म को लोग बेशुमार प्यार जता रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म के पार्ट 2 यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 'धुरंधर' ने ओटीटी राइट्स के मामले में भी एक नया रेकॉर्ड बना डाला है।

बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब 'धुरंधर' ने हाल ही में 30 जनवरी को ओटीटी पर एंट्री कर ली है। खबर है कि 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसके डिजिटल राइट्स जियो हॉटस्टार को बेच दिए गए हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो स्टूडियोज ने नॉन-थिएट्रिकल राइट्स का वैल्युएशन बढ़ाने के लिए ये बड़ा कदम उठाया है।

'धुरंधर' से डबल 'धुरंधर 2' की डील

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि नेटफ्लिक्स पहले भाग की रिलीज से पहले 'धुरंधर' के दोनों पार्ट को एक साथ 175 करोड़ रुपये में खरीदना चाहता था। चूंकि इस फिल्म को लेकर मेकर्स को कॉन्फिडेंस था, अपनी फिल्म पर उन्हें पूरा भरोसा था इसलिए जियो स्टूडियोज ने पहले पार्ट यानी 'धुरंधर' की रिलीज का इंतजार किया। अब फिल्म के सिर्फ दूसरे पार्ट के लिए अकेले 150 करोड़ रुपये की डील करने की खबर है।

'धुरंधर 2' के लिए 150 करोड़ रुपये की डील मिली

बता दें कि ये राशि 'धुरंधर' की डील से ठीक डबल है। यानी यह नेटफ्लिक्स की तरफ से पहले भाग को खरीदने के लिए किए गए पेमेंट से दोगुना है। सूत्रों के मुताबिक, 'धुरंधर' पार्ट वन के डिजिटल राइट्स 85 करोड़ रुपये में बेचे गए थे और अब दूसरे पार्ट के लिए 150 करोड़ रुपये की डील मिली है।

जियो स्टूडियोज' की सबसे बड़े डिजिटल डील में एक

इस 150 करोड़ रुपये की डील को 'जियो स्टूडियोज' की पिछले कुछ सालों के सबसे बड़े डिजिटल डील में से एक माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि 'धुरंधर' की ब्लॉकबस्टर सफलता और दर्शकों की डिमांड को देखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को इतनी बड़ी कीमत चुकाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

'धुरंधर 2' को मिला 'ए' सर्टिफिकेट

यहां बताते चलें कि 'धुरंधर' के सीक्वल, 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर हाल ही में जारी किया गया है । ये जासूसी-एक्शन फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बताया गया है कि इस सीक्वल के टीजर को सेंसर बोर्ड (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) से पहले ही मंजूरी दे दी गई है। सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक, ये टीजर 1 मिनट से थोड़ा अधिक लंबा है और इसे 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया है। हालांकि पहले उम्मीद थी कि बॉर्डर 2 के रिलीज के साथ टीजर को दिखाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

भारत को निशाना बनाने वाले आतंकी नेटवर्क में घुसपैठ की कहानी 'धुरंधर'

5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'धुरंधर' साल 2025 की सबसे बड़ी हिंदी बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनकर सामने आई है। अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे सितारों से सजी ये जासूसी एक्शन थ्रिलर में एक भारतीय खुफिया एजेंट की कहानी है जो भारत को निशाना बनाने वाले आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए कराची के आपराधिक गिरोहों और पाकिस्तानी की राजनीति में घुसपैठ करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.