सोने की आगे फीकी पड़ी हीरे की चमक, 25 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंची कीमत, जानिए क्यों
Updated on
21-01-2025 02:17 PM
नई दिल्ली: हीरा दुनिया का सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ है। हीरे का यूज रत्नों के रूप में होता है। यह बहुत दुर्लभ होता है और इस कारण इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा होती है। लेकिन हाल के वर्षों में हीरे की कीमत में काफी गिरावट आई है। इसकी कीमत पिछले पांच साल में 27% गिरी है और यह 25 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुकी है। इस दौरान सोने की कीमत में 84% तेजी आई है और यह ऑल टाइम हाई के करीब ट्रेड कर रहा है। साल 2022 से हीरे की कीमत में 46% गिरावट आई है। आखिर क्या है हीरे की कीमत में गिरावट की वजह...
हीरे की कीमत में गिरावट की सबसे बड़ी वजह लैब-ग्रोन डायमंड्स की बढ़ती लोकप्रियता है। असली हीरे जैसा दिखने वाला यह हीरा कीमत के मामले में रियल डायमंड के 10% के बराबर भी नहीं है। अगर कोई असली हीरा 10 लाख में मिल रहा है तो लैब-ग्रोन डायमंड्स महज 40 से 60 हजार रुपये में मिल जाता है। साथ ही इसके चोरी होने या खो जाने पर ज्यादा नुकसान नहीं होता है। यह वजह है कि लोग अब असली हीरे से परहेज कर रहे हैं और लैब ग्रोन हीरों के पसंद कर रहे हैं। लैब ग्रोन डायमंड को लैबोरेटरी में बनाया जाता है। ये 1 से 4 सप्ताह में तैयार हो जाते हैं। इनकी बनावट, चमक, कलर, कटिंग, डिजाइन एकदम प्राकृतिक हीरे जैसी होती है और इसकी बिक्री भी बाकायदा सर्टिफिकेट के साथ की जाती है।
हीरे से परहेज क्यों
साथ ही महंगाई बढ़ने से लोग हीरे जैसे लग्जरी आइटम्स से परहेज कर रहे हैं। चीन के लग्जरी मार्केट का संकट भी हीरे पर भारी पड़ रहा है। इसके अलावा हीरे की रीसेल वैल्यू भी कम होती है। इसके अलावा कई देशों में महंगाई और आर्थिक मंदी के कारण हीरे की मांग में भारी कमी आई है। साथ ही कई देशों में तनाव के कारण लोग निवेश के लिए हीरे की जगह सोना चुन रहे हैं। सोने की कीमत में पिछले पांच साल में 84 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले साल कई मौकों पर यह ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा था।
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…