Select Date:

अक्षरा ने पवन सिंह से की थी 'गद्दारी'? भोजपुरी स्टार ने खोले राज, कहा- मुझे स्‍टाम्‍प पेपर साइन करने को कहा था

Updated on 10-09-2024 02:01 PM
भोजुपरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह और अक्षरा सिंह दोनों ही फेमस हैं। दोनों की ही तगड़ी फैन फॉलोइंग है। और जब दोनों साथ थे, तब उनकी केमिस्ट्री ने धमाल मचा दिया था। फिर इनके रिश्ते में कड़वाहट आई। अक्षरा ने पवन पर कई इल्जाम लगाए। अब पवन ने इनपर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अक्षरा के कई आरोपों को सच कहा है। साथ ही अपनी पहली बीवी और खेसारी लाल यादव संग कनेक्शन पर भी बात की है।

Pawan Singh ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में ये सारे खुलासे किए हैं। पवन से पहले अक्षरा सिंह इस शो में आई थीं और उनके खिलाफ कई इल्जाम लगाए थे। अब उन्हीं इल्जामों को लेकर जब पवन से सवाल पूछे गए तो उन्होंने एक-एक इल्जामों के करारे जवाब दिए।

पवन सिंह ने अक्षरा के आरोप को बताया सच!


33 साल की Akshara Singh ने पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने स्टाम्प पेपर मंगाया गया था और अपनी मां का हवाला देते हुए उसपर साइन करने को कहा था। इसमें लिखा था कि अक्षरा कभी पवन से प्रॉपर्टी में हिस्सा नहीं मांगेंगी। इस आरोप पर पवन ने कहा, 'ये सत्य है। अगर साथ में बैठने का मौका दिया। कनेक्शन बढ़ा तो परिवार को चिंता तो होगी। बड़ा भाई या मां या पिता जरूर बैठाकर समझाएंगे कि जो कर रहे हो, वो सही नहीं है।'

अक्षरा सिंह ने पवन के साथ की थी गद्दारी?


38 साल के पवन सिंह से पूछा गया कि क्या उन्होंने अक्षरा से प्यार किया? इस पर उन्होंने कहा, 'मैंने अपने जीवन में गद्दारी वाला लगाव किसी के साथ नहीं किया। चाहे वो लड़का हो या लड़की हो। चीजें ऐसी हुईं, समय के साथ ऐसा-ऐसा बातें कान में आईं, जो मुझसे बर्दाश्त नहीं हो पाईं। अब हम कैसे हां और ना बोल दें, लेकिन इंसान के लिए इशारा काफी होता है। मैंने बोला चाहे लड़का हो या लड़की हो, मैंने किसी के साथ ऐसा लगाव नहीं किया, जिसमें गद्दारी हो। लेकिन एक बात जरूर बोलूंगा कि मैं हमेशा चाहता हूं कि किसी का भला हो। चाहे मेरा क्यों ना बिगड़ जाए। मेरा क्यों ना नुकसान हो जाए। लेकिन पवन का ये कंधा कलंकित है। चाहता अच्छा हूं, लेकिन दाग लग जाता है।'

'रहना है तो ढंग से रहना पड़ेगा'


पवन सिंह को अक्षरा सिंह के आरोपों के बारे में भी बताया गया। उनसे कहा गया कि अक्षरा ने कहा था कि वो उनसे प्यार करती थीं, उनसे शादी करना चाहती थीं, उनकी पूरी दिनचर्या की जिम्मेदारी उनकी थी। उन्हें अक्षरा का क्लिप भी दिखाया गया, जिसमें वो कह रही हैं कि पवन सिंह ने उनसे बोला था कि रहना है तो औकात में रहना पड़ेगा...। इस पर अब पवन ने कहा, 'ये फैक्ट है। रहना है तो ढंग से रहिए। नहीं तो नमस्ते प्रणाम करिए। ये सत्य है।'

पवन सिंह ने पहली बीवी नीलम को कहा- देवी थी वो


पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम ने शादी के बाद सुसाइड कर लिया था। उनके बारे में एक्टर से जब पूछा गया कि क्या कभी ये नहीं लगता कि भगवान से शिकायत करें तो उन्होंने कहा, 'मैं भगवान से कहता हूं कि इतना क्यों परीक्षा लेना, मैंने किसी का क्या बिगाड़ा है। मैं सोता हूं तो सोचता हूं कि प्रभु मैंने किसी का क्या बिगाड़ा! जिनको आपने बड़े सम्मान से भाभी बोला, वो मेरी जिंदगी में देवी थीं। मैंने देवी को खो दिया। अब पॉसिबल नहीं है कि वो देवी मुझे दोबारा मिल पाएगी। वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। तीन-साढ़े तीन महीने का सफर है उनके साथ। ठीक है, हमारे भैया की साली थी, लेकिन शादी के बाद तो हम लोग एक-दूसरे को अच्छे से जान भी नहीं पाए थे और ऐसा भी नहीं है कि साढ़े तीन महीना हम लगातार उनके साथ रहे हैं। वही बात है, इस कंधे पर दाग लिखा था, सो लग गया। तो किसी को अगर नहीं भी बोलना होता है वो भी बोल के सुना देता है। मैं सुन लेता हूं, क्या करूं, जीवन है।'

'खेसारी लाल यादव नहीं हैं मेरे कॉम्पिटीटर'


खेसारी लाल यादव से एक बार उनके और पवन सिंह के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि बाली और सुग्रीव वाला रिश्ता है। ये सुनकर पवन सिंह तंज भरी मुस्कान के साथ कहते हैं, 'पता नहीं क्या-क्या बोल रहा था। खेसारी छोटा भाई है। अगर उसको दो बात बोलकर खुशी मिलती है कि मैंने पवन भैया से बढ़िया बॉडी बनाया, सिंगिंग का बात किया, अच्छी बात है। रही बात इंडस्ट्री की कि कौन सुपरस्टार है, कौन पावरस्टार है, कौन जुबली स्टार है ये तो हमारी जनता के हाथ में है। सौ बात की एक बात, मैं खेसारी को अपना कॉम्पिटीटर नहीं मानता हूं। मैं आपको भाई मानता हूं, छोटा भाई मानता हूं, जो कर रहे हैं, उससे और आगे बढ़ें, और बड़ा स्टार बनें।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
साउथ के स्टार एक्टर-डायरेक्टर धनुष ने एक बार फिर राजनीति में आने की अटकलों को हवा दी है। उन्होंने अपने फैन्स से कहा कि वे सिर्फ फिल्मों से जुड़े जश्न…
 27 July 2026
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
 27 July 2026
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…
 27 July 2026
मशहूर होस्ट करण जौहर एक बार फिर नए सीजन की कमान संभालते नजर आएंगे। इस बार अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 21 जाने-माने सेलिब्रिटी भरोसे, धोखे और चालबाजी के इस सबसे…
 27 July 2026
हनी सिंह के साथ करियर की शुरुआत करने वाले पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर नया दावा किया है। इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो पोस्‍ट में रेशम…
 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
Advt.