Select Date:

क्या स्क्रिप्ट नहीं पैसे की वजह से अक्षय कुमार ने किया 'हेरी फेरी 3' को इनकार

Updated on 13-11-2022 07:23 PM
फिल्म हेरा फेरी (Hera Pheri) एक ऐसी फिल्म है, जिसके दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया और तीसरे के लिए हमेशा ही उत्साहित रहे। हाल ही में सामने आया कि हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) बनेगी लेकिन फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) नजर नहीं आएंगे बल्कि उनको कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने रिप्लेस किया है। बीते दिन अक्षय कुमार ने हिंदुस्तान टाइम्स के इवेंट में इसकी वजह स्क्रिप्ट को बताया और सीरीज को उनके करियर के लिए काफी खास बताया। हालांकि इस बीच सिनेमाई जगत में ऐसी भी खबरे हैं कि बात हकीकत में स्क्रिप्ट नहीं बल्कि फीस की थी। कहा जा रहा है कि अक्षय की मोटी फीस की वजह से फिल्म को लेकर बात बिगड़ी है, हालांकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है।

कार्तिक और अक्षय की फीस
दरअसल बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म हेरा फेरी 3 के लिए प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला अक्षय कुमार से बातचीत कर हे थे, लेकिन फिल्म के लिए 90 करोड़ रुपये फीस की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने प्रॉफिट में शेयर की डिमांड भी की। वहीं फिरोज के दिमाग में एक ऑप्शन कार्तिक आर्यन भी थे और जब उनसे बात की गई तो कार्तिक आर्यन इस फिल्म को करने के लिए 30 करोड़ रुपये में ही तैयार थे। ऐसे में प्रोड्यूसर्स को सीधा सीधा फायदा है।

डिजिटल राइट्स में कमी
रिपोर्ट में आगे ये भी कहा गया है कि कार्तिक और अक्षय के होने से फिल्म के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स में अंतर पड़ रहा है। अक्षय नहीं बल्कि कार्तिक के फिल्म में होने पर सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स में 15 करोड़ रुपये कम मिल रहे हैं। हालांकि इसके बाद भी मेकर्स फायदे में हैं। कार्तिक और अक्षय की फीस में 60 करोड़ का अंतर है, वहीं 15 करोड़ सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स के भी कम कर लिए जाएं तो भी मेकर्स को 45 करोड़ रुपये का फायदा है।

हेरा फेरी 3 पर क्या बोले अक्षय
याद दिला दें कि बीते दिन हिंदुस्तान लीडरशिप समिट 2022 में अक्षय कुमार ने कहा था, 'हेराफेरी मेरी जिंदगी का हिस्सा रहा है। मुझे भी दुख होता है कि इतने साल से फिल्म बनी नहीं। लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि हमें कुछ अलग सोचना होगा। देखिए फिल्म की जो स्क्रिप्ट आई उससे मैं खुश नहीं था इसलिए मैं पीछे हट गया। मुझे बहुत दुख हो रहा है कि मैं कर नहीं पा रहा, लेकिन क्रिएटिविटी नहीं है वो वाली तो इसी वजह से मैं हट गया। मैंने देखा लोग बोल रहे थे सोशल मीडिया पर कि नो राजू, नो हेरा फेरी। मुझे काफी बुरा लगा उनकी तरह। मेरे फैंस मुझे बहुत प्यार करते हैं। लेकिन मैं उनसे माफी मांगता हूं कि मैं हेरा फेरी 3 नहीं कर रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.