Select Date:

शाहीन अफरीदी के साथ बांग्लादेश और अंपायर ने की धोखेबाजी? पाकिस्तान ने विवादित DRS पर दर्ज की शिकायत

Updated on 16-03-2026 03:33 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना ने बांग्लादेश को सेकंड लास्ट बॉल पर रिव्यू लेने की अनुमति दी थी।

क्रिकबज को एक सूत्र ने बताया, 'पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट को लगता है कि बांग्लादेश ने बड़ी स्क्रीन पर रीप्ले आने के बाद रिव्यू लिया है। मैच के बाद इसके बारे में मैच रेफरी को बताया भी है। पाकिस्तान को लगता है कि बांग्लादेश को 15 सिकंड से ज्यादा समय के बाद रिव्यू लेने की अनुमति दी गई थी।' क्रिकबज के मुताबिक, ऑफीशियली शिकायत दर्ज करने के लिए मैच के बाद पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन मैच रेफरी नीयामुर राशिद से मिले हैं।
हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं है कि पीसीबी इस शिकायत से क्या नतीजा चाहती है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि मैच रेफरी ने हेसन को मिलने के बाद समझाया और कहा है कि मेजबानों को अनुचित एडवांटेज नहीं मिली है।

आखिर क्या था पूरा मामला?

यह घटना पाकिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में हुई जब उनको जीत के लिए 2 गेंद में 12 रन चाहिए थे और स्ट्राइक पर पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी थे। गेंदबाज रिशाद हुसैन ने लेग साइड पर गेंद की। अंपायर ने इसे वाइड करार दिया।इसके बाद बांग्लादेश ने सीधा वाइड के लिए रिव्यू नहीं किया, उन्होंने एलबीडब्ल्यू के लिए अपील किया और डीआरएस लिया। रीप्ले में दिखाया गया कि गेंद शाहीन के बल्ले से छूती हुई गई। इसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। भले बांग्लादेश ने अपना रिव्यू खो दिया। लेकिन इससे उनकी जीत पक्की हो गई। यह ध्यान देने वाली बात है कि स्क्रीन पर कोई टाइमर नहीं दिखाया गया था। बांग्लादेश ने तीसरे वनडे में पाकिस्तान को 11 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.