प्रेगनेंसी के कारण देवोलीना भट्टाचार्जी के कर ली गुपचुप शादी? उठ गया राज से पर्दा
Updated on
24-12-2022 05:08 PM
टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने जब से गुपचुप शादी की, तब से ही वह खबरों में छाई हुई हैं। लोग उन्हें लगातार टारगेट कर रहे हैं। उन पर छींटाकशी कर रहे हैं। तंज कस रहे हैं। इनता ही नहीं, कुछ को उनको धर्म का पाठ भी पढ़ा रहे हैं। जिम ट्रेनर शहनवाज शेख से शादी करके मानो उन्होंने न जाने कितना बड़ा जुर्म कर दिया हो। अब तो लोगों ने और हदें पार कर दीं। आलिया भट्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भी प्रेग्नेंट होने की वजह से जल्दीबाजी में इस तरह कोर्ट मैरिज की है। अब इस पर देवोलीना का क्या कहना है, आइए बताते हैं।
'ईटाइम्स' से बातचीत में देवोलीना (Devoleena Bhattachejee) कहती हैं- मुझे किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है लेकिन आसपास कुछ लोग हैं जो ये सोचते हैं कि मैं प्रेग्नेंट हूं इसीलिए मैंने अचानक से शादी की है। मैं हैरान हूं और लोगों के लिए बुरा भी लगता है जो इस तरह के वाहियात कमेंट्स करते हैं। ये तो अलग ही लेवल का पाखंड है कि आप किसी को परेशान करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हो। वह किसी को खुश ही नहीं देख सकते हैं। एक समय के बाद इस पर गुस्सा आने लगता है। क्यों किसी के जीवन में इतना झांकने की जरूरत है? हालांकि बाद में मैं इस तरह के कमेंट्स पढ़कर खूब हंसी भी और इग्नोर किया। सच में मुझे नहीं पता कि अब आगे क्या होने वाला है।'
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…