Select Date:

क्या फाइनल खेले बिना ही चैंपियन बन गया गुजरात, CSK के रनर अप वाली तस्वीर की क्या है सच्चाई?

Updated on 29-05-2023 11:09 PM
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मैच बारिश के कारण शुरू नहीं किया जा सका है। फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच के लिए टॉस भी नहीं किया जा सका है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें सीएसके को रनरअप बताया जा रहा है। इस तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि गुजरात की टीम बिना खेले ही चैंपियन बन गई।

हालांकि इस तस्वीर को लेकर जब पड़ताल की गई तो यह निकलकर सामने आया कि इसे एडिट किया गया है। ऐसे में यह तस्वीर पूरी तरह के फेक है। इस वायरल तस्वीर को लेकर फैंस में भी काफी कन्फ्यूजन पैदा हो गया था। आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

रिजर्व डे में खेला जाएगा मैच

गुजरात और सीएसके बीच अगर बारिश के कारण मुकाबला नहीं खेला जाता है तो बीसीसीआई ने फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे को रखा है। ऐसे में 29 मई को खिताबी भिड़ंत होगी। हालांकि देर रात 12 बजे तक मैच को पूरा कराने की कोशिश की जाएगी लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया तो रिजर्व डे के लिए मैच जाएगा।

डिफेंडिंग चैंपियन है गुजरात

गुजरात टाइटंस की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है। हालांकि फाइनल में उसकी टक्कर चार बार खिताब अपने नाम कर चुकी सीएसके से होने जा रही है। ऐसे में गुजरात के लिए फाइनल मैच में सीएसके की चुनौती बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाली है।

इस सीजन में गुजरात और सीएसके तीसरी बार एक दूसरे से भिड़ने जा रही है। आईपीएल 2023 में दोनों के बराबरी का टक्कर है। लीग के पहले मैच में गुजरात की टीम ने सीएसके को हराया था। हालांकि क्वालिफायर में सीएसके ने गुजरात को पटखनी देकर अपना बदला पूरा कर लिया था लेकिन फाइनल में एक बार फिर से दोनों के बीच टक्कर होनी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.