क्या वाकई 80 करोड़ का बंगला भाई के नाम किया? विराट कोहली के प्रॉपर्टी ट्रांसफर वाली खबरों की सच्चाई जान लीजिए
Updated on
18-10-2025 02:28 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली काफी ज्यादा लाइमलाइट में हैं। इसकी वजह है कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि 19 अक्टूबर से भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले कोहली दिल्ली आए थे। उन्होंने ऐसे में गुरुग्राम वाली प्रॉपर्टी की जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी बडे़ भाई विकास कोहली के नाम कर दी थी। कोहली को वजीराबाद तहसील में देखा गया था।
उन्होंने वहां पर पेपर वर्क किए थे और कई कागजों पर साइन भी किए थे। इसके बाद कोहली ने तहसील स्टाफ के साथ फोटो खिंचवाई थी और उनको ऑटोग्राफ भी दिए थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद की विराट के भाई विकास की सोशल मीडिया पोस्ट से हंगामा मच गया है।
विराट कोहली के भाई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
विकास कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा, 'मैं इतनी मिस इनफॉर्मेशन या झूठी खबरों से आज कल सरप्राइज नहीं हूं। कुछ लोग काफी खाली हैं और उनके पास इन सब के लिए काफी वक्त है। आप लोगों को शुभकामनाएं।' हालांकि, इस स्टोरी में इस तरह का विकास ने कोई दावा नहीं किया कि जीपीए उनको विराट कोहली ने नहीं दिया है। या जो उन्होंने पोस्ट किया है यह जीपीए वाले मामले से संबंधित है।
मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा था कि कोहली ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि वह अब अपने परिवार के साथ लंदन शिफ्ट हो गए हैं। जिस प्रॉपर्टी की जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी विराट ने अपने भाई को दी है, उसकी कीमत तकरीबन 80 करोड़ रुपये है।
मार्च के बाद पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते आएंगे नजर
विराट कोहली ने आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट मार्च में खेला था। वह भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। इसके बाद अब कोहली 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेलते हुए नजर आएंगे। कोहली ने टी20 और टेस्ट फॉर्मेस से संन्यास ले लिया है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…