क्या वाकई लसिथ मलिंगा ने वनडे मैच के एक ओवर में लिए थे चार विकेट
Updated on
18-09-2023 01:51 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के खिताबी मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने बेहतरीन गेंदबाजी की। सिराज ने 7 ओवर के स्पेल में 6 बल्लेबाजों का शिकार किया। इसमें 4 विकेट तो सिराज ने एक ही ओवर में ले लिए। श्रीलंका के पारी के चौथे ओवर में सिराज ने पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका और धनंजया डि सिल्वा को आउट किया। सिराज एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
मलिंगा ने भी लिया है ओवर में 4 विकेट?
मोहम्मद सिराज ने जब से एक ओवर में चार विकेट लिए हैं, तब से ही हर कोई जानना चाहता है कि और किन किन गेंदबाजों ने वनडे मैच के एक ओवर में 4 विकेट लिए हैं। कई जगह दावा किया जा रहा है कि सिराज की तरह मलिंगा ने भी वनडे मैच के एक ओवर में चार विकेट लिए हैं। सोशल मीडिया के साथ ही कई मीडिया हाउस ने भी यह दावा किया। लेकिन क्या मलिंगा ने एक ओवर में चार विकेट लिए हैं?
क्या है सच्चाई?
हम सभी जानते हैं कि लसिथ मलिंगा के नाम लगातार 4 गेंद पर 4 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2007 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया था। लेकिन खास बात यह है कि उस मुकाबले में मलिंगा को ये 4 विकेट एक ही ओवर में नहीं मिले थे। 45वें ओवर की आखिरी दो गेंद पर उन्हें दो विकेट मिले थे। इसके बाद 47वें ओवर की शुरुआत दो गेंद पर मलिंगा ने दो शिकार किए थे। वनडे में मलिंगा ऐसा नहीं कर पाए हैं लेकिन टी20 इंटरनेशनल में जरूर एक ओवर में 4 विकेट लिए हैं।
किन गेंदबाज ने लिए एक ओवर में 4 विकेट
मोहम्मद सिराज वनडे क्रिकेट के एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज हैं। उसने पहले श्रीलंका के चमिंडा वास, पाकिस्तान के मोहम्मद सामी और इंग्लैंड के आदिल रशीद ऐसा कर चुके हैं। टेस्ट में 6 गेंदबाज एक ओवर में 4 विकेट ले चुके हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…