Select Date:

जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, अब इस विदेशी क्लब से खेलेगा यह भारतीय सूरमा

Updated on 26-06-2024 02:15 PM
नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए कुछ मैच खेलने के लिए इंग्लैंड लौटेंगे। क्लब ने मंगलवार को यह घोषणा की। यह 22 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी पिछले सत्र में सरे से जुड़ा था और उन्होंने दो काउंटी चैंपियनशिप मैच खेले थे। उन्होंने एक अर्धशतक सहित 116 रन बनाए थे जिससे टीम को अपना 22वां खिताब जीतने में मदद मिली थी।

चेन्नई के इस क्रिकेटर ने आईपीएल 2024 सत्र में शानदार प्रदर्शन किया और वह गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 12 मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से 527 रन बनाए थे। सुदर्शन ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने तीन मैचों में दो अर्धशतक की मदद से 127 रन बनाए हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 29 पारियों में 1,118 रन भी बनाए हैं। सुदर्शन ने एक बयान में कहा, ‘मैं फिर से सरे का प्रतिनिधित्व करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैंने पिछले साल टीम के साथ बिताए समय का आनंद उठाया और मैं क्लब को और अधिक सफलता दिलाने में मदद करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं।’

शानदार आईपीएल के बाद भी नहीं मिली जिम्बाब्वे दौरे के लिए जगह

आईपीएल 2024 में बल्ले से कमाल करने के बाद भी साई सुदर्शन को जिम्बाब्वे जा रही भारत की युवा टी20 टीम में जगह नहीं मिली। दरअसल, अगले महीने यानी जुलाई में भारतीय टीम 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करने जा रही है। सभी सीनियर प्लेयर्स को इस सीरीज से आराम दिया गया है और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

शुभमन गिल इस सीरीज में भारत के कप्तान होंगे। इस सीरीज में रियान पराग, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, तुषार देशपांडे जैसे खिलाड़ियों को पहली बार टीम इंडिया (किसी भी फॉर्मेट) में जगह मिली है। हालांकि साई सुदर्शन को भारत के लिए अपना पहला टी20 खेलने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। 6 जुलाई से भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का आगाज होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.