क्या राबड़ी देवी ने घोषित नहीं की अपनी संपत्ति? जानिए असल बात
Updated on
02-01-2026 12:49 PM
पटना: बिहार में हर साल मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री के साथ ही अन्य कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों-एमएलसी को अर्जित संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करना होता है। इस बार इसकी 31 दिसंबर 2025 निर्धारित समय सीमा थी। तय समय सीमा के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया है। नीतीश कुमार की कुल संपत्ति महज 1.65 करोड़ रुपये है। इसमें दिल्ली वाला फ्लैट भी शामिल है। हालांकि बिहार की पूर्व सीएम और एमएलसी राबड़ी देवी की संपत्ति का ब्यौरा अभी तक सार्वजनिक नहीं हुआ है।
राबड़ी की संपत्ति की जानकारी का ब्योरा क्यों नहीं?
बिहार विधान परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल राबड़ी देवी की संपत्ति की जानकारी नहीं दिख रही है। हालांकि, यह मामला केवल राबड़ी देवी तक सीमित नहीं है। अभी किसी भी विधान पार्षद (MLC) का डेटा पोर्टल पर शो नहीं हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, इसका कारण नेवा (राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन) में आई तकनीकी गड़बड़ी है। विधान पार्षदों का सारा डेटा नेवा के पास सुरक्षित है, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते इसे अभी तक सार्वजनिक डोमेन में अपलोड नहीं किया जा सका है।
नीतीश कुमार और 25 मंत्री बता चुके हैं अपनी संपत्ति का ब्योरा
बता दें, नीतीश कुमार सहित 20 कैबिनेट मंत्री अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर चुके हैं। कैबिनेट मंत्रियों में सबसे अधिक संपत्ति के मामले में अशोक चौधरी शीर्ष पर हैं। पत्नी सहित उनकी कुल संपत्ति 42.68 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं पहली बार मंत्री बनीं रमा निषाद 31.85 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी कम संपत्ति वाले मंत्रियों में गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार सबसे आगे हैं, जिनकी कुल संपत्ति केवल 23.85 लाख रुपये है। उनके अलावा संजय टाइगर (32.61 लाख रुपये) और सुरेंद्र मेहता (97.64 लाख रुपये) भी अपेक्षाकृत कम संपत्ति वाले मंत्रियों की सूची में शामिल हैं।
राबड़ी देवी के पति लालू यादव कितने अमीर?
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अभी किसी की सदन के सदस्य नहीं है। ऐसे में उनके ऊपर संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करने की कोई बाध्यता नहीं है। हालांकि 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए उनके हलफनामे के मुताबिक, लालू प्रसाद यादव की कुल संपत्ति लगभग 3.20 करोड़ रुपये (3,20,94,746) थी। जिसमें 15,80,637 मूल्य की चल संपत्ति थी।
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…