क्या अर्जुन के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी शामिल हुई थीं सानिया चंडोक, सारा की पुरानी पोस्ट दे रही गवाही
Updated on
14-08-2025 04:22 PM
नई दिल्ली:सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता की तरह ही क्रिकेटर हैं। वह गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं जबकि मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल टीम का हिस्सा हैं। अभी क्रिकेट का कोई इवेंट नहीं हो रहा है, इसके बाद भी अर्जुन चर्चा में हैं। इसकी वजह उनका निजी जीवन है। 25 साल के अर्जुन की सगाई हो गई है। मशहूर बिजनेस मैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक तेंदुलकर परिवार की बहू बनने वाली है।
सारा और अर्जुन से पुरानी दोस्ती
अर्जुन तेंदुलकर या सानिया के परिवार की तरफ से सगाई के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया जा रहा है। खबर आने के बाद से सानिया की कई फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह अर्जुन के साथ ही उनकी बहन सारा के साथ है। सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मार्च 2020 में सानिया के साथ एक फोटो शेयर की थी। इसमें दोनों एक रेस्टोरेंट में बैठे हैं।
अर्जुन के बर्थडे में शामिल हुई थी सानिया
अर्जुन तेंदुलकर ने पिछले साल सितंबर में अपना 25वां बर्थडे मनाया था। तब सारा ने अपने भाई को बधाई दी थी। इस दौरान सारा ने अर्जुन के साथ कई फोटो शेयर कीं। इसमें एक फोटो ऐसी थी जिसमें सारा और अर्जुन के साथ सानिया भी थीं। सारा तेंदुलकर के साथ मुंबई इंडियंस की जर्सी में आईपीएल मैच देखती सानिया चंडोक की फोटोज भी सामने आ रही हैं।
25 साल के अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। वह 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का हिस्सा भी हैं। वहीं सानिया चंडोक मुंबई में अपना बिजनेस चलाती हैं। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उन्होंने 2020 में बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की थी। 2022 में उन्होंने मुंबई में अपना पेट स्पा सैलून मिस्टर पॉज खोला था। यहां पालतू जानवरों की स्किनकेयर और ग्रूमिंग की जाती है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…