क्या शमी के नहीं खेलने से बुमराह पर असर पर रहा? इरफान पठान ने बताया क्यों चोटिल नहीं होंगे जस्सी
Updated on
01-02-2024 01:57 PM
नई दिल्ली: मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी में भले ही जसप्रीत बुमराह पर बोझ बढ़ गया हो, लेकिन पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण का यह अगुआ टेस्ट क्रिकेट की मुश्किलों का सामना करने के लिए फिटनेस के मामले में अब कहीं बेहतर स्थिति में है। बुमराह 2022 में कमर के स्ट्रैस फ्रेक्चर से परेशान थे और उन्हें न्यूजीलैंड में सर्जरी करानी पड़ी जिसके कारण वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से 11 महीने दूर रहे। उन्होंने पिछले साल अगस्त में आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ वापसी की और तब से चोट मुक्त हैं।
पिछले साल वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद से बाएं टखने की चोट के कारण क्रिकेट से दूर शमी की गैरमौजूदगी ने निश्चित तौर पर बुमराह पर अतिरिक्त दबाव डाला है जो इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज में भारतीय आक्रमण की अगुआई कर रहे हैं। इरफान ने कहा, ‘बेशक शमी की गैरमौजूदगी का असर पड़ेगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बुमराह को चोट लगने की संभावना बढ़ जाएगी। उसका एक्शन अब बिलकुल ठीक है।’
वापसी के बाद से बुमराह ने अपने रन-अप में एक कदम का इजाफा किया है। वह गेंद फेंकने के बाद अब अधिक दूर तक भागते हैं जिससे कमर पर कम असर पड़ता है। इरफान ने कहा कि शमी की गैरमौजूदगी में निश्चित तौर पर बुमराह पर अतिरिक्त दबाव है। उन्होंने कहा, ‘जब दोनों छोर से दबाव होता है, फिर चाहे शमी एक छोर से विकेट ले रहे हों और बुमराह दूसरे छोर पर चुपचाप अपना काम कर रहे हों। या बुमराह विकेट ले रहे हों और दूसरे छोर पर शमी चुपचाप अपना काम कर रहे हों। इनकी साझेदारी ना सिर्फ एक दूसरे के ऊपर से दबाव कम करती है बल्कि टीम के लिए भी फायदेमंद होती है।’
इरफान खेल के पारंपरिक प्रारूप के प्रति बुमराह के समर्पण और रवैये से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं जसप्रीत बुमराह के रवैये का बड़ा प्रशंसक हूं, विशेषकर टेस्ट क्रिकेट में। जिस तरह से चोटों के बावजूद वह टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देता है।’
हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 28 रन की हार के बाद भारत शुक्रवार से विशाखापत्तनम में शुरू होने वाले दूसरे मैच में जीत दर्ज करके सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…