Select Date:

शुभमन गिल को पसंद नहीं आया विराट का जश्न? जीत के बाद इंस्टाग्राम पर किया तीखा तंज, लोग बोले- तेवर रियल हैं

Updated on 01-05-2026 12:42 PM
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था। अब टीम को सीजन के 42वें मैच में आरसीबी के खिलाफ जीत मिली है। इसके बाद शुभमन गिल ने विराट कोहली के साथ ही आरसीबी के मजे ले लिए। गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर मैच के बाद 5 फोटो पोस्ट किए। इसमें एक फोटो विराट कोहली की है, जिसमें वह गुस्से से गिल की तरफ देख रहे हैं।

आरसीबी की टीम का ऑफिशियल मोटो प्ले बोल्ड है। शुभमन गिल ने अपने कैप्शन में इसका इस्तेमाल किया। माना जा रहा है कि उन्होंने आरसीबी को चिढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया है। उन्होंने लिखा- प्ले होल्ड जेसन होल्डर। आज रात टीम का बोल्ड प्रदर्शन।शुभमन गिल ने पहले भी ऐसे कैप्शन लिखे हैं। 2023 सीजन में गुजरात ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था। इसके बाद शुभमन गिल ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था- डे राइडर्स।

मैच के दौरान कई बार नोंक झोंक

अहमदाबाद में खेले गए इस मैच के दौरान शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच मजाकिया नोक-झोंक भी देखने को मिली। विराट कोहली ने शुभमन गिल का कैच लिया। इसके बाद पहले उन्होंने गिल को अपने अंदाज में घूरा और आक्रामक जश्न मनाया। इससे पहले जब गिल बैटिंग कर रहे थे तो विराट ने उन्हें उकसाने की कोशिश की। दूसरे ओवर के बाद विराट गिल के पास आकर लगाकर कुछ बोल रहे थे। इस दौरान गिल के चेहरे पर हंसी थी। गिल जब डग आउट में थे तब भी विराट और उनके बीच इशारे हो रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.