पाकिस्तानी सेना ने सच में अपनी तकनीक से लड़ी भारत से लड़ाई? मुनीर का दावा, जानें सच
Updated on
30-01-2026 01:04 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने हाल ही में लीबिया का दौरा किया है। लीबिया के सैन्य अफसरों के सामने मुनीर ने अपने हथियारों और JF-17 लड़ाकू विमानों की जमकर तारीफ की। इस दौरान मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान में स्वदेशी तकनीक से हथियार और जेट बने रहे हैं। उन्होंने मई में भारत के साथ हुए चार दिन के संघर्ष के दौरान 90 फीसदी पाकिस्तानी सैन्य तकनीक के इस्तेमाल का दावा पेश किया। असीम मुनीर विदेश में बैठकर सार्वजनिक मंचों से पाकिस्तानी सैन्य तकनीक की बातें कर रहे हैं लेकिन उनके दावों में सच्चाई नहीं है।
असीम मुनीर ने लीबिया में भारत के राफोल जैसे विमानों को नुकसान पहुंचाने और S-400 एयर डिफेंस को भेद देने की बात कही। हालांकि उनके दावों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं मिलता है। मुनीर के बयानबाजी से ये लगता है कि लीबिया को हथियार बेचने के लिए उनकी ओर से बढ़ा-चढ़ाकर ये बातें कही गई बातें हैं। जमीन पर सच्चाई पाकिस्तान के सीडीएफ असीम मुनीर के इन दावों से उलट है।
झूठें हैं मुनीर के दावे
मई में भारत-पकिस्तान के सैन्य संघर्ष के बाद कई तरह के दावे किए गए हैं। दावों से इतर सैटेलाइट इमेज, मलबे का एनालिसिस और न्यूट्रल रक्षा विशेषज्ञों ने दोनों पक्षों के नुकसान का आंकलन किया है। आंकलन से पता चलता है कि भारत के राफेल, Su-30s, मिराज-2000s और MiG-29s जैसे जेट को नुकसान का सबूत पाकिस्तान नहीं दे सका। पाकिस्तानी हमले से S-400 सिस्टम को भी नुकसान नहीं हुआ। यानी पाकिस्तानी सेना के बढ़त हासिल करने के मुनीर के दावे हवा-हवाई हैं।फ्रांसीसी रक्षा विशेषज्ञों ने खुद ये माना था कि ऐसा कोई विश्वसनीय सबूत नहीं है कि किसी राफेल को मार गिराया गया हो। ये भी पता चला है कि लड़ाई के दौरान पाकिस्तान ने चीनी मूल की मिसाइलों, ड्रोन, रडार और एवियोनिक्स का इस्तेमाल किया। यह बताता है कि असीम मुनीर के 90 प्रतिशत स्वदेशी सैन्य टेक्नोलॉजी सफेद झूठ है। मुनीर का JF-17 थंडर को अपना विमान बताना भी गलत है। इस जेट को पाकिस्तान और चीन ने मिलकर बनाया गया विमान है। इसमें चीनी तकनीक ज्यादा है।
क्या बोले हैं मुनीर
पाकिस्तान के आर्मी चीफ और सीडीएफ असीम मुनीर ने लीबिया के सैन्य अफसरों के साथ एक बैठक में कहा, 'मई में भारत के साथ लड़ाई में इस्तेमाल की गई 90 फीसदी सैन्य तकनीक पाकिस्तान की थी। पाकिस्तान एयर फोर्स ने स्वदेशी तकनीक से भारत के राफेल, एसयू-30, मिग-29 और मिराज-2000 जैसे लड़ाकू विमानों के लिए मुश्किल पैदा दी। भारत को रूस से मिले एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को भी हमने भेद दिया।'
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…