विराट ने छोड़ी थी कप्तानी या हटाए गए थे? सौरव गांगुली ने सारा कच्चा चिट्ठा खोल दिया
Updated on
13-06-2023 10:19 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया को मिली हार के खलबली मची हुई है। भारत को लगातार दूसरी बार फाइनल में हार मिली है। इस हार के साथ ही कई पुरानी बातें भी निकल कर सामने आ रही है। ऐसा ही कुछ खुलासा बीसीसीआई के पूर्व बॉस सौरव गांगुली ने अपने एक इंटरव्यू में किया है। सौरव गांगुली ने अपने इंटरव्यू में बताया कि विराट कोहली ने खुद से ही टेस्ट की कप्तानी छोड़ी थी और बीसीसीआई इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था।
सौरव गांगुली ने कहा, 'मैंने रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट में कप्तान बनाए जाने का समर्थन किया था। इसके बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी की छोड़ दी। हालांकि बीसीसीआई चाहता था कि कोहली टेस्ट की कप्तानी अपने पास रखे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।'
सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर कहा, 'मेरा मानना है कि मौजूदा समय में रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट में कप्तानी का सबसे बेहतर विकल्प हैं। हालांकि यह चयनकर्ता का काम है। विराट कोहली ने खुद दो साल पहले कप्तानी छोड़ा था। अगर आप मुझसे पूछेंगे कि अभी टीम के लिए क्या सही है तो मैं यही कहूंगा कि कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ टीम के लिए सबसे सही हैं।'
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ इसी साल होने वाले वनडे विश्व कप तक तो टीम का नेतृत्व करेंगे ही। हालांकि मुझे ये नहीं पता कि विश्व कप के बाद रोहित शर्मा की योजना क्या रहेगी लेकिन इस समय में रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ से बेहतर और कोई नहीं है।'
बता दें कि वनडे विश्व कप का आयोजन इसी साल भारत में होना है। टीम इंडिया आखिरी बार साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत में ही विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में एक बार फिर से टीम इंडिया के पास विश्व चैंपियन बनने का बेहतरीन मौका है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…