Select Date:

विवेक ओबेरॉय ने एक्सीडेंट के कारण छोड़ी थी इंडस्ट्री? बोले- 3 महीने बाद सेट पर लौटा और कई फिल्में की

Updated on 21-01-2026 12:47 PM
एक्टर विवेक ओबेरॉय फिल्मों से दूर हैं। वह सिल्वर स्क्रीन से अचानक गायब हुए, जिसके बाद इसके पीछे कई तरह की वजहें बताई गईं। अब उन्होंने खुद सभी अफवाहों पर खुलकर बात की है। उन्होंने उस दावे पर भी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने एक भयानक एक्सीडेंट की वजह से फिल्मों से दूरी बना ली थी। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर फ्रेक्चर हुआ था, लेकिन चैलेंजिंग रोल्स करने में वह सक्षम थे।

विवेक ओबेरॉय ने 20 जनवरी को एक बयान जारी किया और उसमें बॉलीवुड में अपनी गैरमूजदगी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि कई लोगों को ऐसा लगता है कि उन्हें चोट लगी और इसी कारण इंडस्ट्री से दूरी बना ली लेकिन ऐसा नहीं है। 'हाल ही में कुछ ऐसी चर्चाएं हुईं, जिसमें कहा गया था कि एक्सीडेंट के कारण मैं फिजिकल डिमांडिंग रोल्स नहीं कर सकता। और इसी कारण इंडस्ट्री छोड़ दी।'

विवेक ओबेरॉय के पैर में डली थी रॉड

एक्टर ने आगे कहा, 'एक्सीडेंट भयानक था। मुझे कई फ्रैक्चर हुए थे और मेरी सर्जरी भी हुई थी और 18-इंच की टाइटेनियम रॉड मेरे पैर में डाली गई थी। उससे रिकवर होना मेरे लिए मानसिक और शारीरिक रू से चैलेंजिंग था। लेकिन डॉक्टर अनिल ईरानी, जो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व फिजियोथेरेपिस्ट हैं और नानावटी अस्पताल के फिजियोथेरेपी के हेड हैं, और उनकी टीम का शुक्रिया। मैं तीन महीने में चलने लगा। उनकी स्किल, गाइडेंस और सपोर्ट ने मुझे दोबारा पैरों पर खड़ा किया। और इतनी बड़ी चोट के बावजूद दोबारा एक्शन सीक्वेंस करने के लिए काबिल बनाया। उन्होंने शानदार काम किया। और इसके लिए मैं उनका तहे दिल से आभारी हूं।'

विवेक ने एक्सीडेंट के बाद की थी कई हिट फिल्में

विवेर ओबेरॉय ने कहा कि उस एक्सीडेंट के कारण उनके करियर में बाधा आई। उन्होंने कहा, 'पीछे देखता हेखूं तो एक्सीडेंट मेरे सफल करियर में एक छोटी रुकावट थी। लेकिन डॉक्टर की गाइडेंस और केयर ने सब संभव किया। उन्हीं के कारण मैं ओमकारा, शूटआउट एंड लोखंडवाला, मिशन इंस्ताबुल, प्रिंस, कृष और कई फिल्मों में चैलेंजिंग रोल्स कर पाया। और बिना कॉम्प्रोमाइज किए नई ऊंचाइयों को छू सका।'

विवेक ओबेरॉय का एक्सीडेंट कैसे हुआ था?

बता दें कि विवेक ओबेरॉय का 2004 में 'युवा' की शूटिंग के दौरान एक्सीडेंट हुआ था। एक्टर ने 'टाइम्स नाउ' से बातचीत में बताया था कि बाइक से एक्सीडेंट होने के बाद उनका पैर तीन जगह से टूट गया था। फिर अजय देवदन और अभिषेक बच्चन उनके अस्पताल लेकर गए थे। और मणिरत्नम को जब मालूम हुआ तो उनको हार्ट अटैक आ गया था। फिर 4 महीने बाद सेट पर पहुंचे थे और 'फना' और 'अनजाना अनजानी' के शूट के दौरान वो लंगड़ा रहे थे।

विवेक ओबेरॉय की आने वाली फिल्म

विवेक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 'मस्ती 4' में नजर आए थे, जिसे मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया था और रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी को-एक्टर थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। अब वह संदीप रेड्डी वांगा की मूवी 'स्पिरिट' में दिखाई देंगे। इसमें प्रभास, तृप्ति डिमरी और प्रकाश राज भी अहम भूमिका में होंगे। इसका फर्स्ट लुक 1 जनवरी को जारी किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.