EPFO में हायर पेंशन के लिए आपने भी लगाई थी अर्जी? सरकार करने जा रही है अब यह जरूरी काम
Updated on
31-07-2025 02:54 PM
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अब ऊंची सैलरी पर पेंशन (PoHW) से जुड़ी सभी अर्जियों का ऑडिट करेगा। इस ऑडिट में उन कंपनियों पर खास ध्यान दिया जाएगा, जिन्हें इस मामले में छूट मिली हुई है। ET के मुताबिक, EPFO ने हाल ही में जारी एक नोटिफिकेशन में बताया कि यह ऑडिट उसकी अपनी इंटरनल ऑडिट टीमें करेंगी। इसे इस साल 30 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इस ऑडिट का मकसद इस बात की जांच करना है कि ऊंची सैलरी पर पेंशन के लिए मिली अर्जियों को सुप्रीम कोर्ट के 4 नवंबर 2022 के निर्देश के मुताबिक ही निपटाया गया था या नहीं।
PoHW अर्जियों के ऑडिट का यह कदम श्रम और रोजगार मंत्रालय के निर्देश और पेंशन और ईडीएलआई इम्प्लीमेंटेशन कमिटी (PEIC) की सिफारिश के बाद उठाया गया है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि छूट वाली कंपनियों से जुड़ी PoHW अर्जियों का ऑडिट जल्द किया जा सकता है, क्योंकि ऐसे मामलों का निपटारा ट्रस्ट नियमों के आधार पर हुआ होगा। इसके साथ ही 'वैलिडेशन ऑप्शन' वाले मामलों का ऑडिट भी शुरुआत में किया जा सकता है। EPFO ने कहा कि इस रणनीति से ऑडिट के कुल काम का एक बड़ा हिस्सा प्राथमिकता के आधार पर और आसानी से निपटाया जा सकेगा।
98.5 फीसदी अर्जियों का निपटारा
EPFO ने सभी जोनल ऑफिसों को कुछ अहम बातों की जांच करने का निर्देश दिया है। इनमें डिमांड लेटर जारी करने में देरी (अगर कोई हुई हो), पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) जारी करने में देरी और उसकी सही जानकारी और एरियर-पेंशन के भुगतान में कोई गड़बड़ी तो नहीं, जैसी बातें शामिल हैं।
हाल ही में लोकसभा में एक सवाल के जवाब में श्रम और रोजगार राज्य मंत्री ने बताया था कि 16 जुलाई तक EPFO ने ऊंची सैलरी पर पेंशन के लिए मिली 98.5% से ज्यादा अर्जियों का निपटारा कर दिया था। इसके साथ ही कुल 15.24 लाख अर्जियों में से 4 लाख उन आवेदकों को डिमांड ड्राफ्ट जारी कर दिए हैं जो ज्यादा पेंशन के लिए पात्र थे। वहीं, 11 लाख से अधिक अर्जियों को खारिज कर दिया गया है। 21,995 अर्जियां अभी भी पेंडिंग हैं।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…