Select Date:

आपको मिला या नहीं टाटा टेक का शेयर? इस तरह चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Updated on 28-11-2023 03:32 PM
नई दिल्ली : टाटा टेक्नोलॉजी के आईपीओ में अलॉटमेंट (Tata Technologies Share Allotment) आज 28 नवंबर को फाइनल किया जा रहा है। निवेशक आईपीओ के रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया की वेबसाइट के साथ-साथ BSE की वेबसाइट पर जाकर भी अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। 3,042.51 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 22 से 24 नवंबर के बीच 475-500 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।

69.43 गुना हुआ था सब्सक्राइब


टाटा ग्रुप द्वारा 19 से अधिक वर्षों बाद आया यह आईपीओ 69.43 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इस आईपीओ में ऑफर हुए 4.5 करोड़ शेयरों के मुकाबले 312.64 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। योग्य संस्थागत निवेशकों (QIB) वाला हिस्सा सबसे ज्यादा 203.41 गुना बुक किया गया था।

30 नवंबर को हो सकते हैं लिस्ट


वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी को 62.11 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसके अलावा खुदरा निवेशकों वाला हिस्सा 16.5 गुना सब्सक्राइब हुआ। कर्मचारियों के हिस्से में 3.7 गुना और अन्य श्रेणी में 29.20 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। टाटा टेक्नोलॉजी के शेयरों को गुरुवार, 30 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट किया जा सकता है।

बीएसई पर इस तरह चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस


स्टेप 1. BSE की वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. ‘इक्विटी’ चुनें और फिर ड्रॉपडाउन से आईपीओ का नाम चुनें।

स्टेप 3. अपना आवेदन नंबर और पैन कार्ड नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4. "सर्च" बटन पर क्लिक करें। अब आपको अपना अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा।

रजिस्ट्रार की वेबसाइट से इस तरह चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस


स्टेप 1. लिंक इनटाइम की वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. ‘कंपनी सलेक्शन’ पर क्लिक करें और फिर IPO का नाम चुनें।

स्टेप 3. अब अपना पैन, आवेदन संख्या, डीपी/क्लाइंट आईडी या खाता संख्या/IFSC दर्ज करें।
स्टेप 4. अब ‘सर्च’ पर क्लिक करें। अब आपको अपना अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.