Select Date:

पारादीप परिवहन का IPO मिला क्या? जानें कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, ग्रे मार्केट में क्या चल रहा है भाव?

Updated on 20-03-2025 02:43 PM
नई दिल्ली: एसएमई सेगमेंट से आज पारादीप परिवहन लिमिटेड (Paradeep Parivahan Ltd) कंपनी के आईपीओ का अलॉमेंट होना है। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसमें बोली लगाने का कल यानी बुधवार आखिरी दिन था। आखिरी दिन तक ये 1.5 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल निवेशकों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कंपनी आज शेयरों का बंटवारा करेगी।

आप Paradeep Parivahan IPO का अलॉटमेंट स्टेटस बीएसई की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, आप रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

क्या चल रहा है जीएमपी?

इस कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) अलॉटमेंट के दिन शून्य रुपये है। इसका मतलब है कि शेयर इश्यू प्राइस पर ही लिस्ट हो सकता है। इसका इश्यू प्राइस 98 रुपये प्रति शेयर है। शेयर मार्केट में यह आईपीओ 24 मार्च को लिस्ट होगा।

कंपनी क्या करेगी रकम का?

कंपनी इस IPO से 45 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने 45.78 लाख नए शेयर जारी किए थे। कंपनी इस IPO से जो पैसा जुटाएगी, उसका इस्तेमाल अपने कामकाज को चलाने और कुछ अन्य कामों के लिए करेगी।

क्या करती है कंपनी?

यह कंपनी 2000 में शुरू हुई थी। यह कंपनी बंदरगाहों पर सेवाएं देती है। जैसे कि सामान को जहाजों पर लादना और उतारना, जहाजों की देखभाल करना और जहाजों को खड़ा करने की जगह देना। कंपनी का हेडक्वार्टर ओडिशा के पारादीप पोर्ट में है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.