बजट सत्र में हंगामा करने वाले सांसदों की बढ़ेंगी मुश्किल! संसदीय समिति 13 सदस्यों से मांगेगी जवाब
Updated on
28-02-2023 06:21 PM
नई दिल्ली : संसद की एक समिति ने बजट सत्र के पहले चरण के दौरान उच्च सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए एक निलंबित सदस्य सहित 13 विपक्षी राज्यसभा सदस्यों से विशेषाधिकार हनन नोटिस पर स्पष्टीकरण मांगने का फैसला किया है।राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने इनमें से 12 सांसदों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस समिति को भेजा था। उपसभापति हरिवंश की अध्यक्षता वाली राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने सोमवार को सर्वसम्मति से 13 सांसदों से स्पष्टीकरण मांगने का फैसला किया, जिनमें कांग्रेस के नौ और आम आदमी पार्टी (आप) के तीन सांसद शामिल हैं।
कांग्रेस की सांसद रजनी पाटिल हुई थीं निलंबित इन सांसदों में से कांग्रेस की रजनी पाटिल को उच्च सदन की कार्यवाही की वीडियोग्राफी करने के लिए 10 फरवरी को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था। पार्टी के अन्य सदस्यों में शक्तिसिंह गोहिल, नारनभाई जे राठवा, सैयद नासिर हुसैन, कुमार केतकर, इमरान प्रतापगढ़ी, एल हनुमनथैया, फूलो देवी नेताम, जेबी माथेर हिशाम और रंजीत रंजन शामिल हैं। आप के सदस्य संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और संदीप कुमार पाठक हैं।
आसन के पास जाकर की थी नारेबाजी राज्यसभा के 18 फरवरी को जारी बुलेटिन में कहा गया था कि धनखड़ ने विशेषाधिकार समिति से 12 सांसदों द्वारा आसन के निकट आने, नारेबाजी करने और कार्यवाही में बाधा डालने के लिए विशेषाधिकार हनन के मामले की जांच करने को कहा है। इस महीने की शुरुआत में समाप्त हुए बजट सत्र के पहले चरण के दौरान विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सांसदों के विरोध प्रदर्शन के कारण राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई। सूत्रों ने कहा कि चूंकि सदस्य विशेषाधिकार समिति से सीधे शिकायत नहीं कर सकते, इसलिए मामला अध्यक्ष के समक्ष आया। उन्होंने इसे जांच और रिपोर्ट करने के लिए पैनल के पास भेज दिया।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…