Select Date:

दिल चाहता है 2.0... सचिन ने कुंबले और युवराज संग गोवा में बिताए खास पल, शेयर की यह खूबसूरत तस्वीर

Updated on 04-03-2023 07:14 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ऐसे में अब मास्टर ब्लास्टर ने हाल ही में एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसके चलते वह अब सुर्खियों में बने हुए हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से जो तस्वीर शेयर की है उसमें टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले और युवराज सिंह भी नजर आ रहे हैं।
अनिल उस तस्वीर में सचिन और युवराज के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह फोटो गोवा की है। ऐसे में सचिन ने इस पोस्ट की केप्शन में लिखा, ' गोवा में हमारा दिल चाहता है मूमेंट, आपको क्या लगता है कि इनमें से आकाश, समीर और सिड कौन है?' बता दें कि 2001 में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की फिल्म 'दिल चाहता है' रिलीज हुई थी। वह फिल्म पूरी तरह से दोस्ती के ऊपर बनाई गई थी।

    इसी के साथ सचिन, कुंबले और युवराज की इस सेल्फी को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है। तेंदुलकर की इस फोटो पर अब तक 14 घंटे में 8 लाख से ज्यादा लाइक आ गए हैं। फैंस समेत क्रिकेटर्स भी इस पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा बात करें सचिन, कुंबले और युवराज की तो इन तीनों खिलाड़ियों ने अपने करियर के चरम पर भारतीय टीम को कई मुकाबले जिताए हैं। वहीं तेंदुलकर और युवी तो 2011 के वनडे विश्वकप विजेता टीम के भी हिस्सा थे। इतना ही नहीं बल्कि भारत को वह वर्ल्डकप जिताने में सचिन और युवराज ने अहम भूमिका निभाई थी। बहरहाल, युवारज उस विश्वकप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी रहे थे।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
     22 July 2026
    ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
    Advt.