दिलजीत दोसांझ ने रचा इतिहास, बने Coachella में परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी सिंगर तो झूमीं करीना और आलिया
Updated on
17-04-2023 08:16 PM
दिलजीत दोसांझ उन पंजाबी सिंगर्स में शुमार हैं, जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर विदेश तक में खूब नाम कमाया है। वह काफी विवादों में भी रहे हैं। लेकिन दिलजीत दोसांझ ने न तो खुद पर और न ही अपने गानों पर विवादों का साया पड़ने दिया। वह हमेशा लोगों को अपनी आवाज और हाजिरजवाबी से दीवाना बना लेते हैं। अब तो दिलजीत दोसांझ ने कमाल ही कर दिया है। वह कैलिफोर्निया में हुए कोचेला वैली म्यूजिक और आर्ट्स फेस्टिवल में परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी सिंगर बन गए हैं। दिलजीत दोसांझ की इस अचीवमेंट पर सेलेब्स भी फूले नहीं समाए।
Alia Bhatt, करीना कपूर खान और Sonam Kapoor ने दिलजीत दोसांझ की कोचेला म्यूजिक फेस्टिवल में ऐतिहासिक परफॉर्मेंस पर रिएक्ट किया। मालूम हो कि करीना ने जहां Diljit Dosanjh के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' और 'उड़ता पंजाब' में काम किया, वहीं आलिया ने दिलजीत के साथ 'उड़ता पंजाब' में एक गाना गाया था। दोनों ही हीरोइनें दिलजीत की तारीफ किए बिना नहीं रह सकीं। Sonam Kapoor ने भी तारीफ की और कहा कि काश वह दिलजीत दोसांझ को लाइव देखने के लिए वहां मौजूद होतीं।
करीना और आलिया ने यूं किया रिएक्ट
करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिलजीत की परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया और लिखा, 'द ओजी दिलजीत दोसांझ। उफ्फ।' वहीं आलिया ने दिलजीत को टैग करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- एपिक।
काली पगड़ी और पीले ग्लव्स में स्वैग
दिलजीत दोसांझ ने कोचेला म्यूजिक फेस्टिवल में अपनी परफॉर्मेंस का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और देखते ही देखते यह वायरल हो गया। सेलेब्स के साथ-साथ फैन्स भी ताबड़तोड़ कमेंट कर दिलजीत को बधाई देने लगे। दिलजीत दोसांझ ने काली पगड़ी, काला चश्मा और पीले रंग के ग्लव्स पहनकर स्टेज पर स्वैग बिखेर दिया। दिलजीत दोसांझ ने जो कर दिखाया है, उस पर पूरे देश को नाज है और हर तरफ उनका जलवा है।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…