Select Date:

मुजफ्फरपुर से टाटा के बीच चल सकती है सीधी ट्रेन, गरीबनाथ मंदिर के गर्भगृह में जलाभिषेक की अनुमति देने की मांग

Updated on 29-06-2023 07:05 PM
मुजफ्फरपुरः मुजफ्फरपुर और टाटा के बीच जल्द ही सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। इसे लेकर पूर्व मध्य रेलवे की ओर से रेल मंत्रालय को प्रस्ताव दिया गया है। यह ट्रेन मात्र 11 घंटे में अपना सफर तय करेगी। पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार मुजफ्फरपुर-टाटा एक्सप्रेस का प्रस्तावित समय शाम 7.50 मिनट में प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह सात बजे टाटानगर पहुंचेगी। जबकि टाटानगर से यह ट्रेन शाम 6 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह पांच बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक की अनुमति

बाबा भोलेनाथ के भक्त अभी से सावन महीने की तैयारी में जुट गए है। इस बार सावन चार जुलाई को शुरू होकर 31 अगस्त को समाप्त होगा। इस बार 18 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन मलमास रहेगा। इस बार शहर के कुछ स्वयंसेवी संगठनों और जन प्रतिनिधियों ने मांग की है कि गरीबनाथ मंदिर में बाबा पर जल चढ़ाने के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं। आठ सोमवारी भी है इसलिये बाबा के गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक की अनुमति दी जाये। लेकिन इस पर जिला प्रशासन की ओर से कोई निर्णय नहीं आया वही मंदिर प्रबंधन भी अपनी पहल पर कोई नयी व्यवस्था नहीं करना चाह रहा है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि भक्तों की भीड़ इतनी अधिक होती है कि गर्भगृह में जाने की सुविधा देने से कांवरियों को व्यवस्थित करना मुश्किल होगा। न्यास समिति के सदस्य गोपाल फलक का कहना है कि मंदिर न्यास की बैठक में नयी व्यवस्था के संदर्भ में किसी तरह की बात नहीं हुई है, इसलिये इस बार भी भक्त अरघा से ही जलाभिषेक करेंगे।

मंदिर के मुख्य द्वार तक अरघा की व्यवस्था

मंदिर में सावन के प्रत्येक रविवार की शाम से सोमवार की दोपहर तक गर्भगृह से मंदिर के मुख्य द्वार तक अरघा लगाया जायेगा। इसकी व्यवस्था गरीबनाथ मंदिर न्यास समिति खुद करेगी। मुख्य द्वार के पास एक बड़ा एलइडी स्क्रीन रहेगा, जिसके जरिये भक्त गर्भ गृह में स्थित बाबा का दर्शन कर पायेंगे। मंदिर प्रबंधन ने सावन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। मंदिर के अंदर बैरिकेडिंग को दुरुस्त किया जा रहा है। सीसीटीवी से पूरे मंदिर परिसर पर नजर रखी जाये, इसकी भी व्यवस्था हो रही है। मंदिर प्रबंधन की ओर से बार-बार अपील की जा रही है कि जेवर पहनकर मंदिर में ना आए। वहीं अगर कावड़िया रविवार की सुबह जल लेकर मुजफ्फरपुर पहुंच जा रहे हैं तो वह सीधे शिवलिंग पर जल अर्पण कर सकते हैं.अरघा रविवार की देर शाम से सोमवार की दोपहर तक लगा रहेगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार मुजफ्फरपुर तक करने की मांग
नॉर्थ बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स ने पटना से रांची के लिए शुरू हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार मुजफ्फरपुर स्टेशन तक करने की मांग की है। चेंबर के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसरिया और सचिव सज्जन शर्मा ने सीतामढ़ी से अयोध्या, कोलकाता और प्रयागराज के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देने की भी मांग की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.