Select Date:

शेयरहोल्डर्स का नाम बताओ नहीं तो... अडानी ग्रुप में निवेश करने वाले फंड्स को सेबी की चेतावनी

Updated on 20-05-2025 12:49 PM
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने मॉरीशस में स्थित दो फंड्स को चेतावनी दी है। इन फंड्स का अडानी ग्रुप में निवेश है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सेबी ने कहा है कि अगर इन फंड्स ने अपनी शेयरहोल्डिंग की जानकारी नहीं दी तो उन पर जुर्माना लग सकता है और लाइसेंस भी रद्द हो सकते हैं। SEBI ने यह चेतावनी पिछले दो साल से बार-बार जानकारी मांगने के बाद दी है। सेबी देश के तीसरे सबसे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप और उसके 13 विदेशी निवेशकों की जांच कर रहा है। यह जांच हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद शुरू हुई।

जनवरी 2023 में अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने आरोप लगाया था कि अडानी ग्रुप टैक्स बचाने के लिए गलत तरीके से टैक्स हेवन का इस्तेमाल कर रहा है। इससे अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को हमेशा गलत बताया है और अब उसके शेयर काफी हद तक इस नुकसान की भरपाई कर चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.