विराट कोहली से तकरार, रोहित शर्मा से प्यार... गौतम गंभीर दुश्मनों के दुश्मन और यारों के यार
Updated on
16-05-2023 08:00 PM
लखनऊ: गौतम गंभीर शांत दिखने वाला वह समंदर है, जिसकी लहरें दूर से तो सुखद अहसास देती हैं, लेकिन अपने पूरे उफान पर त्राहिमाम भी मचा सकती हैं। अपने नाम के अनुरूप गौतम अक्सर गंभीर दिखते हैं। यदा-कदा ही हंसते हैं। मुस्कुराने में भी कंजूसी दिखाते हैं, लेकिन यह उनका स्वभाव है। इसे घमंड बता देना ठीक नहीं। आईपीएल में वह लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटॉर हैं। समझ लीजिए वही कर्ता-धर्ता है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एक मुकाबले के दौरान उनकी भिड़ंत भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार और अपने जूनियर विराट कोहली से हो गई। दोनों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। बात आई गई हो गई।
गुस्सैल स्वभाव के माने जाने वाले गौतम गंभीर का अब एक और रूप सामने आया है, जिसमें वह टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान और धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा पर अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स के ट्विटर हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, 'वेलकट टू लखनऊ रोहित'। यह मुलाकात लखनऊ के एकाना अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में हुई, जहां आज शाम LSG और मुंबई इंडियंस की टक्कर होनी है।
वैसे भी गौतम गंभीर को यारों का यार माना जाता है। 2007 और 2011 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के मेंबर रहे गंभीर की बेहद कम लोगों से बनती है, लेकिन जिनसे भी बनती है उनसे पक्की दोस्ती निभाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनके मतभेद जगजाहिर हैं, लेकिन युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान सरीखे पुराने टीममेट्स आज भी उनके जिगरी है। विराट कोहली दिल्ली के ही उनके जूनियर प्लेयर हैं तो रोहित शर्मा भी गौतम गंभीर को एक बड़े भाई की तरह मानते हैं। हालांकि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच टकराव भी किसी से छिपा नहीं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…