Select Date:

साजिद खान पर दीया और बाती एक्ट्रेस ने लगाया शॉकिंग आरोप

Updated on 13-10-2022 04:56 PM

साजिद खान के बिग बॉस 16 में आने के बाद उनके पुराने केसेज फिर से हाइलाइट होने लगे हैं। शर्लिन चोपड़ा के बाद अब दीया और बाती फेम कनिष्का सोनी का पोस्ट चर्चा में है। कनिष्का ने एक वीडियो पोस्ट किया है साथ में लंबा पोस्ट लिखा है। पोस्ट में लिखा है कि वह उस इंसान के नाम का खुलासा करने में डरी हुई हैं जिसने उन्हें फिल्म में रोल देने के नाम पर टॉप ऊपर उठवाया था। कनिष्का ने कहा कि उन्हें पता चला है कि वह डायरेक्टर बिग बॉस में आया है। 

साजिद से मांगा था काम 

कनिष्का ने बताया, उस डायरेक्टर का नाम साजिद खान है। उनसे मैं 2008 में मिली थी। उस वक्त मैंने 2 रिऐलिटी शोज किए थे। मैं मुंबई में सर्वाइव करने के लिए प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स के इंटरव्यूज लेती थी। तब मेरा कॉन्टैक्ट साजिद खान से हुआ। साजिद को कॉल किया तो उन्होंने इंटरव्यू लेने के लिए साजिद नाडियाडवाला के बंगले पर बुलाया था। उस वक्त मेरा करियर शुरू ही हुआ था। मैं 2008 के आसपास जून में मिली थी। फिर मैंने साजिद खान को फोन पर बताया था कि मैं एक्टिंग में करियर बनाना चाहती हूं। उनसे फिल्म में रोल देने की बात भी कही थी। 

साजिद बोले, घर आओ 

साजिद ने फोन पर एक-दो बार बात करने के बाद साजिद ने कहा कि जुहू वाले फ्लैट पर मिलने आइए। मैं अहमदाबाद से आई थी। शर्मीली लड़की थी। उन्होंने मुझे समझाया था कि आपको डरने की जरूरत नहीं है। मैं अपनी मॉम के साथ रहता हूं। घर पर और भी लोग हैं। काम करने वाले भी हैं। मैं उनके घर पर गई। मैं अपनी पोर्टफोलियो फाइल लेकर उनके घर गई। सीढ़ियों से ऊपर गई। लेफ्ट में उनकी मां का कमरा था। राइट में किचन था। काम करने वालों ने साजिद खान के कमरे में भेजा।

फिगर देखा और बोले पेट दिखाओ

साजिद ने बात की। साजिद ने कहा कि खड़ी हो जाओ। फिगर देखा और कहा कि तुम परफेक्ट मटीरियल हो और मैं एक फिल्म बना रहा हूं। जिसमें दीपिका पादुकोण को ले रहा हूं। फिर उन्होंने मुझसे कहा, मुझे तुम्हारा पेट देखना है। परेशान मत होना मैं टच नहीं करूंगा। मैंने कहा कि सर पोर्टफोलियो आपके पास है। मैंने हाथ जोड़कर कहा स्टमक नहीं दिखा सकती हूं। इसके बाद उन्होंने कहा कि मूवी में नहीं ले सकता हूं। कनिष्का ने सलमान खान को अपना फेवरिट बताते हुए सवाल उठाया है कि लोगों बिग बॉस के लिए चुनने से पहले उनका कैरेक्टर क्यों नहीं देखते हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.