36 साल में डीके शिवकुमार नहीं हारे कोई चुनाव, अब मिली CM की कुर्सी, क्या कर्नाटक में तोड़ देंगे चार दशक का ट्रेंड
Updated on
29-05-2026 01:54 PM
बेंगलुरु : कर्नाटक में कनकपुरा की चट्टान और कांग्रेस के संकटमोचक के तौर देखे जाने वाले डीके शिवकुमार राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। 64 साल के डीके 2023 में आठवीं बार विधायक बने थे। वह 36 साल के सफर में एक भी चुनाव नहीं हारे हैं। ऐसे में जब कर्नाटक में मौजदा सरकार का दो साल का कार्यकाल बाकी है तब वह सत्ता संभाल रहे हैं। ऐसे में उनके सामने 2026 के चुनावों में कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का लक्ष्य सामने है? सिद्धारमैया के डिप्टी के तौर पर काम कर रहे डीके के सामने अब 24 महीने के कम समय में चार दशक पुराने ट्रेंड को बदलने की चुनौती है। कांग्रेस ने कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन का फैसला अगले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर लिया है।
40 साल में नहीं लौटी कोई सरकार
कर्नाटक में पिछले चार दशकों से कर्नाटक में कोई भी सरकार दोबारा चुनाव नहीं जीत पाई है। 2013 से 2018 तक शासन करने के बाद भी, सिद्धारमैया बाद के चुनावों में कांग्रेस को बहुमत से जीत दिलाने में नाकाम रहे। क्या डीके शिवकुमार सिर्फ़ दो साल में चार दशक का राजनीतिक इतिहास फिर से लिख पाएंगे? यह सवाल उनकी ताजपोशी की तैयारियों के साथ चर्चा में है। डीके को करीब से जानने वाले कहते हैं कि वे एक फाइटर हैं। वे एंटी इनकंबेंसी के असर को कम करने की क्षमता रखते हैं। कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार में फेरबदल के बाद बीजेपी ओबीसी कार्ड खेलने की तैयारी कर रही है। सवाल है कि क्या OBC समुदाय के एक बड़े नेता सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री पद से हटाने से कांग्रेस को झटका लग सकता है?डीके शिवकुमार से जुड़े कुछ रोचक तथ्य:
डीकेएस का नाम पूरा नाम डोड्डालाहल्ली केम्पेगौड़ा शिवकुमार है।
करियर की शुरुआत 1980 के दशक में NSUI के छात्र नेता के रूप में की थी।
जनता दल के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी देवेगौड़ा के खिलाफ चुनाव लड़कर पहचान बनाई।
राजनीतिक संकट के समय विधायकों को सुरक्षित रखने और पार्टी को एकजुट रखने में उनकी भूमिका से उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में जाना गया।
2020 से वह कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष हैं।
2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के मुख्य आर्किटेक्ट डीके ही थे।
मई 2023 से वे कर्नाटक के 9वें उपमुख्यमंत्री बने, अब सीएम बनने जा रहे हैं।
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…