Select Date:

आदिवासियों को न छेड़ें, फेल कर देंगे मिशन 2024, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर चैतर वसावा का बीजेपी को चैलेंज

Updated on 14-07-2023 01:51 PM
अहमदाबाद: यूनिफॉर्म सिविल कोड के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी बीजेपी से दो कदम आगे निकलती दिख रही है। देश में यूसीसी लागू करने की चर्चाओं के बीच आम आदमी पार्टी के विधायक दल के नेता चैतर वसावा ने यूसीसी से आदिवासियों को होने वाले नुकसानों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बयान देने के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि क्या केंद्र सरकार मानसून सत्र में ही कोई कानून लाने जा रही है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन करने का ऐलान किया था, हालांकि यूसीसी से किसे-किसे बाहर रखा जाएगा अभी यह तय नहीं है। आप नेता चैतर वसावा यूनिफॉर्म सिविल कोड के मुद्दे पर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशान पर लिया है और कहा कि आदिवासी को न छेड़ें नहीं तो 2024 में बीजेपी की राह मुश्किल होगी।

हाईकमान से जताई चिंता
आम आदमी पार्टी की केंद्रीय लीडरशिप ने यूसीसी का समर्थन किया था। तो वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और गुजरात के पार्टी नेताओं ने इस मुद्दे पर अलग बयान दिए थे और अपनी चिंता भी व्यक्त की थी। इस सब के बीच आप के गुजरात विधानसभा में विधायक दल के नेता चैतर वसावा दिल्ली पहुंचे थे और पार्टी के संयाेजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। दिल्ली से लौटने के बाद चैतर वसावा ने आदिवासियों को यूसीसी से बाहर रखने जाने की मांग भी उठाई थी। अब इसके बाद चैतर वसावा ने नर्मदा जिले में आने वाली डेडियापाडा विधानसभा से यूसीसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

खत्म हो जाएंगे अधिकार
चैतर वसावा का कहना है कि यूसीसी से आदिवासियों को संविधान में मिले अधिकार खत्म हो जाएंगे। चैतर वसावा ने 13 जुलाई को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के बीच यूसीसी से होने वाले नुकसान गिनाए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह आदिवासियों के हक और अधिकार को बचाने का मामला है। इसलिए वे अपील करते हैं कि सभी दलों के नेता इस मुद्दे पर साथ आएं। केंद्र सरकार के इतर गुजरात में राज्य सरकार पहले से ही इस मुद्दे पर काम कर रही है। सरकार ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का ऐलान किया था। इसके बाद एक समिति का भी गठन किया था। राज्य में आदिवासियों की आबादी काफी ज्यादा है। प्रदेश की 26 में 4 लोकसभा सीटें और 26 विधानसभा सीटें आदिवासियों के लिए आरक्षित हैं।

समर्थन के साथ सवाल भी
आम आदमी पार्टी ने यूसीसी को समर्थन देने का ऐलान किया था, लेकिन अब पार्टी का स्टैंड थोड़ा बदला दिख रहा है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि विस्तृत विचार विमर्श के बाद ही इसे लागू किया जाना चाहिए। ऐसे में पार्टी एक तरफ समर्थन दे रही है तो सही साथ सवाल भी खड़े कर रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आम आदमी पार्टी की नजर राज्य की चार लोकसभा सीटों पर है। जो आदिवासी बहुल हैं। अगर आदिवासियों के बीच यूसीसी का मुद्दा आकार लेता है तो आम आदमी पार्टी इन सीटों पर बीजेपी की मुश्किल बढ़ा सकती है। आप इस मुद्दे पर जहां आक्रामक है तो वहीं बीजेपी और कांग्रेस के नेता शांत हैं। आप नेता चैतर वसावा पूर्व में आदिवासियों के लिए भीलिस्तान बनाने की मांग कर चुके हैं। चैतर वसावा के रुख को देखते हुए लग रहा है कि आप यूसीसी के मुद्दे पर पीछे हटेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.