Select Date:

विपक्ष को हल्के में न लें उनसे सतर्क रहें... क्या पीएम मोदी राहुल की भारत जोड़ो यात्रा की तरफ कर रहे इशारा?

Updated on 18-01-2023 05:55 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी के मंत्र बताए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता विपक्ष को हल्के में न लें। हम अपनी उपलब्धियों को ज्यादा और दूसरे की कम को आंकने से बचें। इस तरह की बातों से बचें। पीएम ने कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग तक जाने की बात कही। पीएम मोदी के इस बयान के बाद लोग इसे कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ कर देख रहे हैं। राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा पर शुरुआत से ही बीजेपी के कई नेताओं ने बयान दिए, लेकिन पीएम ने विपक्ष को हल्के में न लेने की बात कही।
उन्होंने कहा कि 18 से 25 साल के युवाओं के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने की जरूरत है, क्योंकि इस आयु वर्ग के लोगों ने भारत का राजनीतिक इतिहास नहीं देखा है और उन्हें पिछली सरकारों के तहत हुए ‘भ्रष्टाचार और गलत कामों’ के बारे में जानकारी नहीं है।
पार्टी कार्यकर्ताओं को अति आत्मविश्वास के प्रति किया आगाह
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पार्टी को ‘अति आत्मविश्वास’ की भावना के प्रति भी आगाह किया और 1998 में मध्य प्रदेश में बीजेपी की हार का उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार की अलोकप्रियता के बावजूद पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। मोदी उन दिनों में मध्य प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक मामलों का काम देखते थे।
'विपक्ष को हल्के में न लें'
पार्टी को दो-तिहाई बहुमत मिलने के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दावे का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, 'यह अच्छा है। लेकिन हमें विपक्ष को हल्के में नहीं लेना चाहिए और वे जो कहते और करते हैं, उसके बारे में सतर्क रहना चाहिए। किसी की बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की प्रवृत्ति होती है। खुद की उपलब्धियां ज्यादा और दूसरों की उपलब्धियों को कम आंकना, हमें इससे बचना होगा।'
2024 के मुकाबले के लिए फाइनल 400 दिन
उन्होंने यह भी कहा कि 2024 का मुकाबला तेजी से नजदीक आ रहा है। पार्टी के पास बहुत कम समय है। एक सूत्र ने अनुसार पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे पास सभी समुदायों के गरीबों से जुड़ने के लिए 400 दिन बचे हैं। इसमें हमें ये जानना होगा कि हमारी बनाई गई नीतियों का फायदा उन लोगों को हुआ है या नहीं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.