- कभी भी हाथी के 100 मीटर की दूरी में न रहें। इससे वह आपको खतरा महसूस कर सकता है।
- पेड़ पर चढ़कर जान बचाने की कोशिश न करें। हाथी का 100 किलो से ज्यादा वजनी सूंढ़ बड़े आराम से छोटे-मोटे पेड़ को हिलाकर या उखाड़कर आपको गिरा सकता है।
- हाथी की खाल 2.5 सेमी तक मोटा होती है। ऐसे में ढेला या कंकड़-पत्थर फेंकने से हाथी महाशय का गुस्सा शांत होने के बजाय और भड़क सकता है।
- हाथी की सूंड़ में 8 लीटर तक पानी आ सकता है। इनके ऊपर पानी की बौछार करना बिल्कुल भी सही विकल्प नहीं है।
- आहार ज्यादा लेने के कारण इनका समूह एक स्थान पर नहीं रहता। ये 2-3 के समूह में टहलते रहते हैं। ऐसे में अगर जंगल में एक हाथी दिख जाए तो बिल्कुल शांति से गुजरें क्योंकि इनके कई और साथी भी हो सकते हैं।
