पता है, गुस्से में पागल हाथी को कंट्रोल कैसे करते हैं? गजराज की वो बात, जो आपको पता नहीं होगी
Updated on
19-02-2023 03:33 PM
नई दिल्ली: गोरखपुर में दो दिन पहले कलश यात्रा के दौरान गजराज को किसी बात पर गुस्सा आ गया। फिर क्या था। हाथी ने जो तांडव मचाया कि दो महिलाओं और एक चार साल के मासूम की मौत हो गई। भड़के हाथी ने सूंड़ में पहले लपेटकर पटका फिर कुचल दिया। बताते हैं कि उस समय वहां करीब एक हजार लोग मौजूद थे। भगदड़ मची और कुछ देर बाद वन विभाग की टीम ने बेहोशी का इंजेक्शन देकर गजराज को शांत किया। वैसे, हाथी के बिदकने का यह कोई पहला मामला नहीं है। केरल से लेकर यूपी-बिहार तक ऐसी घटनाएं पढ़ने और सुनने को मिलती रहती हैं। एक्सपर्ट डॉक्टर कह रहे हैं कि हाथी मदमस्त था। ऐसी स्थिति में वह अपने आप में खोया रहता है और किसी बात पर या शोर होने पर भड़क जाता है। लेकिन लोगों के मन में सवाल है कि अगर हाथी भड़क जाए और वन विभाग की टीम पहुंचने में वक्त हो तो उसे शांत कैसे किया जाए? क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे तांडव मचा रहे गजराज का गुस्सा ठंडा किया जा सकता है? पहले ही समझ लीजिए कि जानवर का मूड कोई नहीं समझ सकता, ऐसे में कोई भी उपाय करते समय दूरी बनाकर जरूर रखें।
पंखे जैसे बड़े-बड़े कान और तलवार जैसे दांतों वाले हाथी को आप जंगल का 'पहलवान' ही समझिए। ये अपने पर आ गए तो फिर इंसान अपने दम पर कुछ नहीं कर सकते। अक्सर जंगली इलाके में देखा गया है कि हाथी बाइक सवार या जीप वाले को दौड़ा लेते हैं। नहीं संभले तो गाड़ी को पलट भी देते हैं। वैसे, इतना सब पढ़कर अगर आप हाथी के बारे में सब निगेटिव ही सोच रहे हैं तो आप गलत हैं। संवेदना और सहयोग का भाव इनके अंदर कूट-कूटकर भरा होता है। ये देखकर और नकल कर बहुत सी चीजें सीख लेते हैं। इन्हें बुद्धिमान जानवर माना जाता है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…