कॉरपोरेट बॉन्ड फंडों की ओर इस समय क्यों आकर्षित हो रहे निवेशक, जानते हैं आप?
Updated on
11-03-2024 02:10 PM
मुंबई: इस समय दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं (Economy) में महंगाई में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ ही अब इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय बैंक (Central Bank) भी ब्याज दरों में कटौती कर सकते हैं। इसका पहला संकेत अमेरिकी फेडरल रिजर्व से आया है, जो जून की शुरुआत में ब्याज दरों में कटौती शुरू कर सकता है। यूरोपीय सेंट्रल बैंक भी ऐसा कदम उठा सकते हैं। इसके साथ ही, अपना रिज़र्व बैंक भी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है। हो सकता है कि भारत में भी इसी तरह का फैसला हो।
कॉरपोरेट बॉन्ड का बढ़ रहा है रिटर्न
ब्याज दर में बढ़ोतरी के संकेत को देखते हुए निवेशक अब फिर से कॉरपोरेट बॉन्ड फंडों की ओर अपनी दिलचस्पी दिखाने लगे हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि गिरते हुए ब्याज दरों की पृष्ठभूमि में कॉरपोरेट बॉन्ड से रिटर्न बढ़ता है। हालांकि, इन फंडों पर लागू इंडेक्सेशन बेनिफिट को समाप्त कर दिया गया है। तब भी ये फंड अभी भी लोकप्रिय इस सलिए हैं क्योंकि ब्याज दर में बढ़ोतरी और कम लागत अनुपात (low-cost ratio) के लाभ के साथ आते हैं।
सरकारी प्रतिभूतियों में होता है निवेश
कॉरपोरेट बॉन्ड फंड डेट फंड हैं जो एए+ (AA+) और उससे ऊपर रेटिंग वाले कॉरपोरेट बॉन्ड और सरकारी प्रतिभूतियों (government securities) में निवेश करते हैं। इसका उदाहरण निप्पॉन इंडिया कॉरपोरेट बॉन्ड फंड है जो 8% से अधिक वार्षिक रिटर्न दे रहा है। इस कैटेगरी के औसत से कहीं अधिक रिटर्न है। कॉरपोरेट बॉन्ड द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरें अन्य ब्याज दर में बदलाव से सीधे प्रभावित होती हैं, क्योंकि बॉन्ड की कीमतें और ब्याज दरें एक दूसरे की उलटी दिशा (Inversely Proportional) में होती हैं।
एक साल में अच्छा रिटर्न
एडवाइजर खोज के सह संस्थापक द्वैपायन बोस कहते हैं कि पिछले एक साल में कॉरपोरेट बॉन्ड फंडों ने अच्छा परफॉर्म किया है। निप्पॉन इंडिया कॉरपोरेट बॉन्ड फंड ने 8.39% का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है, जबकि इस कैटेगरी के कुल फंडों में से लगभग आधे ने 8% से अधिक रिटर्न दिया है। इनमें एक्सिस कॉरपोरेट डेट फंड, एचडीएफसी कॉरपोरेट बॉन्ड फंड और बड़ौदा बीएनपी पारिबा, एचएसबीसी और आदित्य बिड़ला सन लाइफ शामिल हैं।
रिटर्न के साथ सुरक्षा
कॉरपोरेट बॉन्ड म्यूचुअल फंड जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए आदर्श हैं जो निवेश पर उच्च रिटर्न की तलाश में हैं क्योंकि वे डेट इन्स्ट्रूमेंट्स हैं और पूंजी की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। टॉप कॉरपोरेट बॉन्ड फंड की समयावधि आम तौर पर 1 से 4 साल के बीच होती है, जो निवेशकों को अपनी लिक्विडिटी मेन्टेन करने की अनुमति देती है। हाई रिटर्न की पेशकश के अलावा, कॉरपोरेट बॉन्ड फंड को किसी भी समय खरीदा और बेचा जा सकता है, जिससे निवेशकों को पैसे की आवश्यकता होने पर नकदी निकालने की अनुमति मिलती है। इसके अलावा, अधिकांश फाइनेंसियल एडवाइजर एक विविध, संतुलित पोर्टफोलियो बनाने के लिए इन फंडों की सलाह देते हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…