क्या ये क्रिकेटर आपको 16 साल का लगता है, पाकिस्तान में उम्र घोटाला कोई नई बात नहीं
Updated on
25-02-2023 11:11 PM
कराची: पाकिस्तान क्रिकेट में एक उभरता हुआ प्लेयर खूब सुर्खियों में है। वजह खेल नहीं बल्कि पुरानी बीमारी उम्र है। पाकिस्तान सुपर लीग के आठवें सीजन में 24 फरवरी को इस्लामाबाद यूनाइटेड और क्वेटा ग्लेेडिएटर्स के बीच मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड की जीत हुई। हारने वाली टीम क्वेटा की ओर से 16 साल के गेंदबाज आइमल खान का टी-20 डेब्यू हुआ। कागजों पर जिन्हें सिर्फ 16 साल का बताया गया है, लेकिन उन्हें देखते ही फर्जवाड़े का अंदाजा हो जाता है।
अजमल खान कम से कम 20 साल के लगते हैं। पाकिस्तान के पत्रकार साज सादिक ने इस बारे में एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि आइमल खान को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 16 साल के प्लेयर के रूप में रजिस्टर्ड किया। बोर्ड को देखना चाहिए कि प्लेयर्स की असल उम्र कितनी है।
वैसे अपने पहले मैच में अजमल खान की बेदम पिटाई हुई, लेकिन कॉलिन मुनरो जैसा बड़ा शिकार भी उन्होंने किया। 4 ओवर में एक विकेट लेने के लिए 55 रन खर्च करने पड़े।
क्रिकइंफो के मुताबिक आइमल खान की उम्र 16 साल 246 दिन हैं। उनका जन्म 24 जून 2006 को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुआ, जिसकी राजधानी पेशावर है। इस प्रांत में पश्तूनों की आबादी ज्यादा है। कुछ लोगों का कहना है कि पठानों की यह आम समस्या है। वह अपने उम्र से पहले बड़े हो जाते हैं और उनकी उम्र ज्यादा दिखती है।
अगर यह धोखाधड़ी है या फिर पाकिस्तान में उम्र का घोटाला आम है तो रमीज रजा इसे रोकना चाहते थे! पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए वह एक प्रोजेक्ट लाने वाले थे। उस साइंटिफिक टेस्ट से खिलाड़ियों की असल उम्र पता चल जाती। कुछ लोग उसका भी अपडेट लेने लगे।
इसी बहाने कुछ लोगों को इफ्तिखार अहमद का केस भी याद आ गया। 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में दुनिया का ध्यान खींचने वाले इफ्तिखार अक्सर अपनी उम्र को लेकर ट्रोल होते हैं। लोग उन्हें चाचू-चाचू कहकर चिढ़ाते हैं। टीवी पर उनकी उम्र 32 साल बताते हैं, लेकिन फैंस को लगता है कि वह 42 से कम क्या ही होंगे।
लगते तो शाहिद अफरीदी भी 16 साल के नहीं थे, जब उनकी उम्र 20 बताई गई। बाद में ऑनस्क्रीन शाहिद अफरीदी भी मान चुके हैं कि उम्र में खूब गड़बड़झाला है।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…